Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा के एक नवयुवक की हत्या, बिलखती माँ कहती है मेरा लाल आएगा

 

मनोज बनैता, सिरहा, २४ फरवरी ।

सिरहा के एक नवयुवक सुभाष यादव की बडी बेरहमी से हत्या कर दी गई है । सिरहा के धनगढीमाई नगरपालिका ६ मोथियाही गाँवका १६ वर्षीय सुभाष यादव का पडोसी मुल्क भारत मे बडी बेरहमी से हत्या की गयी है ।

बीते मंगलबार घर से गायब सुभाष यादव घायल अवस्था मे बुधबार भारत के खुटौना मे मिला था । स्थानीय और भारतीय सुरक्षाकर्मी के सहयोग मे उन्हे उपचार के लिए दरभंगा ले जाया गया था । दरभङ्गा मे उपचार ना होने के वाद उन्हे पटना ले जाया गया था । पटना मे उपचार के क्रम मे उनका बिहीबार मृत्यु हुआ है । खबर के मुताबिक उनको ३ गोली दागा गया था । भारतीय अस्पताल मे पोष्टमार्टम कर उन्हे परिवार को शुक्रबार भारतीय सुरक्षाकर्मीयों ने सौपा था ।

यह भी पढें   डिजिटल युग का जासूसी युद्ध : चीन की रणनीति, नेपाल की चुनौती और खुफिया व्यवस्था : अनिल तिवारी

पीडित परिवार ने सिरहा पुलिस को किटानी जाहेरी देते ही लाश को फिर से पोष्टमार्टम के लिए धरान भेजागया था । मृतक सुभाष यादव कक्षा ९ के छात्र थे । वो लाहान के एक निजी बिद्यालय मे पढता था । स्कुल से छुट्टी लेकर कुछ दिन घर मे रहने के हिसाब से वो घर गया था । अकेली माँ का हाथ बटाने गए सुभाष ये नहीं जानता था कि मौत उनका राह देखरही थी ।

यह भी पढें   काठमांडू बुद्धनगर में एक व्यक्ति द्वारा आत्मदाह का प्रयास

मृतक यादव का दाहसंस्कार शनिबार किया गया है । मृतक के पिताजी वैदेशिक रोजगारके लिए साउदी गए हैं । घटना की खबर सुनते ही यादव की माँ बारम्बार बेहोस हो  रही और कह रही है कि मेरा लाल वापस आएगा । उनके उपचार के लिए एक अस्पताल मे भर्ना कियागया है । ईस से पहले माघ मे सिरहा के लाहान नगरपालिकाका २४ वर्षीय गजेन्द्र यादव का भी भारत के पिपराही चर्खाही मे हत्या किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *