Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड को ‘आतंककारी’ कहते हुए अमेरिका में उजुरी

 

काठमांडू, १९ मार्च । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के विरुद्ध अमेरिका में एक उजुरी पंजीकृत की गई है । केन्टुकी स्टेट युनिवर्सिटी में कार्यरत एक नेपाली नागरिक ने ही उनके विरुद्ध ‘पूर्व आतंककारी’ कहते हुए स्थानीय प्रशासन में उजुरी पंजीकृत किया है । डा. तिलक श्रेष्ठ ने बाल्टिमोर स्थित संघीय व्युरो में प्रचण्ड के विरुद्ध युद्ध अपराध और आतंकवादी कार्य में संलग्न होने की आरोप सहितन उजुरी पंजीकृत किए हैं ।
उन्होंने अपने आरोप पत्र में लिखे हैं– ‘आतंकवादी के नाम से परिचित पुष्पकमल दाहाल नेपाल से आए हैं । वह अमेरिका में आतंककारी सूची में समावेश थे । उनकी सहभागिता से की गई गतिविधि में नेपाल में १७ हजार से अधिक नागरिकों की जान चली गई है । वह अपनी पत्नी सीता दाहाल के उपचार के लिए अमेरिका स्थित जोन होम्किन अस्पताल में हैं ।’

यह भी पढें   नेपाल पुलिस महानिरीक्षक को पद से हटाए जाने सहित समसामयिक घटनाक्रमों पर कांग्रेस की बैठक आज

स्मरणीय है, प्रचण्ड अभी अपनी पत्नी सीता के उपचार के लिए अमेरिका में ही हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com