Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश के लिए पानी–जहाज नहीं, पानी चाहिएः पौडेल

 

सर्लाही, २५ मार्च । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि तराई–मधेश के लिए पानी की आवश्यकता है, पानी जहाज की नहीं । उनका कहना है कि वर्तमान सरकार पानी जहाज पर जोर दे रही है, जो तत्कालीन आवश्यकता नहीं है, जिससे जनता को अपमानित महसूस हो रहा है । आइतबार सर्लाही जिला सदुरमुकाम मलंगवा में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘मधेशी जनता को पीने के लिए और सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता पड़ रही है, लेकिन वर्तमान प्रधानमन्त्री केपी ओली सिर्फ पानी जहाज की बात कर कर रहे हैं ।’ नेता पौडेल ने कहा कि मधेश में जो उर्वर भूमि हैं, उसको सिचाई करने के लिए सुनकोशी डाईभर्सन को तीव्र गति में आगे बढ़ाना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन हमारे प्रधानमन्त्री सिर्फ पानी जहाज की बात करते हैं, जो हमारे लिउ आश्चर्यचकित है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *