Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झूठा फेशबुक एकाउन्ट बनाकर युवती फंसानेवाले भट्ट गिरफ्तार

 
केशवराज भट्ट

काठमांडू, १२ अप्रिल । युवती को फंसाने के लिए झूठा फेशबुक एकाउन्ट बनानेवाले एक युवा को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी में पड़नेवाले हैं– केशवराज भट्ट । भट्ट ने ऐसे फ्रड हैं, जिन्होंने कई व्यक्तियों के फोटो को दुरुपयोग कर नक्कली आईडी बनाकर युवतियों को फंसाया है और युवतियों से लाखों रुपैया ठग लिया है ।
पुलिस अनुसंधान से पता चला है उन्होंने किशोर शर्मा, डिआर रमेश भट्ट आदि नाम से कई फेशबुक एकान्ट क्रेट किया है, जिससे वह युवतियों को फांसाते थे । पिछली बार जापान निवासी नेपाली युवती विनिता (परिवर्तित नाम) को उन्होंने ठगी किया है । भट्ट ने जो भी फेशबुक एकाउन्ट क्रेट किया है, उन सभी एकाउन्ट से वह युवतियों के साथ पारिवारिक सदस्य के रुप में बातचीत करते थे ।
विनिता के साथ शुरु में उन्होंने किशोर शर्मा बनकर बात शुरु किया था । बाद में उन्होंने अपने भतीज डीआर रमेश भट्ट के लिए एक लड़की की तलाश होने की बात कहा और उनसे फ्रेण्ड बनने के लिए कहा । और यह भी कहा कि अगर दोनों व्यक्ति और परिवार सहमत हो जाते हैं तो शादी भी किया जा सकता है । उसके बाद उन्होंने डीआर भट्ट के नाम से निर्मित आइडी से विनिता को फ्रण्ड रिक्वेट किया और बातचीत शुरु किया ।
उसके बाद रमेश भट्ट के बहन बनकर तीसरे आइडी से भी विनिता के साथ बातचीत किया और अन्ततः शादी के लिए मना ली । और एक दिन डीआर रमेश भट्ट की ओर से कहा– ‘मैंने एक कार लिया है, उसका किस्ता देने के लिए पैसा नहीं है ।’ सहयोग के लिए विनिता से कहा और विनिता भी राजी हो गई और जापान से उन्होंने आईएमई कर १ लाख रुपैया भेज दिया । भट्ट ने युवती के साथ खूद को हाईप्रोफाइल सरकारी अधिकारी के रुप परिचित कराते हुए बातचीत किया है ।
जब केशवराज भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार करने की खबर मिली तो विनिता चौक गई । तब उनको पता चला कि यह तो एक ठग है । अनुमान है कि इस तरह भट्ट ने कई युवतियों को फंसाया है । भट्ट डोटी के स्थायी निवासी है, कीर्तिपुर में रहते हैं । मंगलबार गौशला से गिरफ्तार उनके ऊपर थप अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com