स्व दिवाकर गोलछा का असमयायिक निधन उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति

माला मिश्रा बिराटनगर
नेपाल के बरिष्ट उद्योगपति व समाजसेवी दिवाकर गोलछा का असमयायिक निधन पर मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष अरुण राठी , समाजसेवी पवन सुराना , संजीव कुमार झा ने शोक सम्बेदना देते हुए उनके असामयिक निधन पर उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है । इनलोगो ने बताया कि शुक्रवार को मोरंग के टंकिसिनवारी स्थित हुलास वायर प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है ।
इधर उनके निधन पर गुरुवार को गोलछा ऑर्गनाइजेशन के दर्जनो कलकारखाने बंद रहे । शोक सम्बेदना देने बालो में राजेश गुप्ता , दिलीप धारेवा सनातन मंडल, नंदकिशोर राठी , नंदकिशोर तापड़िया, पुष्पकुमार मूंधड़ा सहित अन्य लोग शामिल है ।

