Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय राजदूतावास द्वारा १ करोड ८९ लाख अनुदान में छ्योइफेल कुन्देलिङ गुम्बा का पुनर्निर्माण

 

काठमान्डाै १९ अप्रैल

भारतीय राजदूतावास काठमाडौं द्वारा सिन्धुपाल्चोक जिलाके लिसंखु गाँव में छ्योइफेल कुन्देलिङ गुम्बा का पुनर्निर्माण किया गया है । गुरु स्याल्पा तेन्जिङ् रिम्पोछे ने गुरुवार उक्त भवन का उद्घाटन किया ।उक्त उद्घाटन समारोह में भारतीय राजदूतावास के नियोग उप–प्रमुख डा. अजय कुमार  विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे।   

गुम्बा पुनर्निर्माण के अतिरिक्त नेरु. १ करोड ८९ लाख अनुदान सहयोग में आवास, रसाेई, सफाई सुविधा तथा कम्पाउण्ड दीवार आदि संरचना का निर्माण हुआ है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

वास्तुकला डिजाइन, नक्सा और लागत अनुमान तैयार कर एवम् गुम्बा निर्माण का सुपरिवेक्षण कर जिला समन्वय समिति चौतारा ने उक्त परियोजना को कार्यान्वयित किया ।  

लिसंखु गाँववासियाें के सक्रिय पहल तथा योगदान में सन् १९४६ में इस छ्योइफेल कुन्देलिङ गुम्बा का निर्माण हुआ था । बौद्ध धर्म शिक्षा, थाङ्का चित्रकला, काष्ठकला तथा मूर्तिकला जैसे विविध सामाजिक–साँस्कृतिक क्रियाकलापाें में गुम्बा की संलग्नता रहती आई है । 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com