Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत विरोधी अभियान बर्दाश्त नहीं :नारायन काजी श्रेष्ठ

 

न्यूयार्क। नेपाल ने भारत को भरोसा दिलाया है कि वह भारत विरोधी अभियान को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगा। यह बात नेपाल के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री नारायन काजी श्रेष्ठ ने भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा से एक बातचीत में कही।

गौरतलब है कि नेपाल के दस जिलों में सीपीएन और माओवादियों ने भारतीय फिल्मों और भारतीय नंबरों की गाड़ियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने इस मुद्दे पर न्यूयार्क में नेपाल के विदेश मंत्री से बातचीत कर भारत की नाराजगी दोहराई है।

यह भी पढें   वारिश के कारण देश के विभिन्न स्थानों में आज भी सड़कें अवरुद्ध

श्रेष्ठ ने भी इस मुद्दे पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नेपाल से संयुक्त राष्ट्र के लिए आते समय उन्होंने भी इस तरह के विरोध प्रदर्शन देखे हैं। इस बाबत उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराय और परिवहन मंत्री से बात की है। दोनों देशों के बीच यह तीसरी बैठक थी। इससे पहले दोनों नेता नई दिल्ली और माले में भी मिल चुके हैं। श्रेष्ठ ने भारत को भरोसा दिलाया है कि वह अपनी जमीन पर भारत विरोधी किसी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा और सख्त कार्यवाही करेगा।

यह भी पढें   चित्रगुप्त समाज द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद विमल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

source :Jagran

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com