Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मीडिया एक कदम आगे पुस्तक का लोकार्पण

 

(हिमालिनी न्यूज डेस्क) नई दिल्ली 7 जून 2019 ।पर्यावरण दिवस पर पत्रकार-लेखक एसएस डोगरा की दूसरी पुस्तक मीडिया एक कदम आगे का लोकार्पण, कल्ह नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियो में हुआ। ग्लोबल मीडिया गुरु डॉ. संदीप मारवाह ने एसएस डोगरा को मीडिया विद्यार्थियों के लिए सच्चे मार्गदर्शक की संज्ञा दी। उन्होंने बताया कि मीडिया वर्कशॉप गुरु के नाम से विख्यात एसएस डोगरा भारत के विभिन्न प्रांतों में अभी तक डेढ़ सौ से भी अधिक शिक्षा-संस्थाओं में मीडिया वर्कशॉप आयोजित कर चुके हैं। वर्ष 2017 में प्रकाशित हुई इनकी पहली अंग्रेजी में लिखी किताब मीडिया कैन डू वंडर्स इन स्टूडेंट्स लाइफ काफी चर्चित एवं लोकप्रिय साबित हुई थी। इस अवसर पर एसएस डोगरा ने कहा कि आज के युवा यदि सच में मीडिया में कैरियर एवं उज्जवल भविष्य बनाना चाहते हैं। यह पुस्तक उनके लिए काफी कारगर साबित होगी, क्योंकि इस किताब में उन्होंने अपने दो दशकों से भी अधिक सक्रिय पत्रकारिता के अनुभवों को महत्वपूर्ण टिप्स एवं रोचक जानकारियां के रूप में साझा किया है। मेपल प्रेस एवं रूचि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित दोनों ही पुस्तकें अमेजन एवं फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध हैं।
गौरतलब है कि एस. एस.डोगरा हमारी पत्रिका के दिल्ली, भारत से ब्यूरो प्रमुख भीहैं।

यह भी पढें   बंगाल की खाड़ी में उठा भीषण चक्रवात 'अर्णव', नेपाल के कई प्रांतों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

लोकार्पण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार-संपादक टिल्लन रिछारिया, प्रसिद्ध टीवी-फिल्म कलाकार अभिनव चतुर्वेदी, रेडियो रेनबो पर कार्यरत आरजे मनीष आजाद, ब्रिक्स इंटरनेशनल फोरम की अध्यक्षा पूर्णिमा आनंद, द्वारका परिचय के आईटी हैड संजय मिश्रा, डॉ. केडी गोस्वामी, फिल्मकार अशोक त्यागी, लेखिका डॉ.अमित कौर पूरी, डॉ जसबीर कौर, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव सिल्वेरी श्रीशैलम, एलेकजेंडर सेनापति, मशहूर फोटोग्राफर सुशील खंडेलवाल, युवा पत्रकार अमित दुबे, मॉडल सीमा ठाकुर, फोटो जर्नलिस्ट अर्पित गुप्ता, अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार शिखा गुप्ता, डॉ. जेसी सलूजा, डॉ. एससी त्रिपाठी सिने आज कल पत्रिका के संपादक कुमार सम्मत तथा डॉ दिनेश ठाकुर आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढाई। लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता डॉ. संदीप मारवाह ने की। कार्यक्रम का समापन प्रसिद्ध लेखक-फिल्मकार सुशील भारती ने किया।

यह भी पढें   रोगियों की सुविधा वेहतर हमारी प्राथमिकता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com