Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२८ व्यक्तियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार मुद्दा

 
१४ जून, काठमांडू —
अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने बाँके और बर्दिया के सार्वजनिक जमीन व्यक्ति के नाम कर भ्रष्टाचार करने के अभियोग में तत्कालीन प्रमुख मालपोत अधिकृतद्वय दीर्घबहादुर पोखरेल और कृष्णप्रसाद ज्ञवाली सहित २८ व्यक्तियों के विरुद्ध गुरुवार विशेष अदालत में मुद्दा दायर किया गया है ।
अख्तियार ने जानकारी दिया कि उनलोगों ने बाँके और बर्दिया के ८ कित्ता सार्वजनिक जमीन नकली जमीन मालिक बनाकर पास करबाया है । वह नकली जमीन मालिक कौशल के नाम से पहचाने जाने वाले खैरुल हसन अन्सारी, हसरतुन निसा अन्सारी और लाली मल्ल है जिसके नाम से यह सार्वजनिक जमीन दर्ता किया गया है । २ करोड १६ लाख ७३ हजार रुपैया भ्रष्टाचार करने के आरोप में मुद्दा दायर किया गया है ।

यह भी पढें   आधी रात को कीर्तिपुर के होल्डिंग सेंटर में घुसा बाढ़ का पानी

अख्तियार ने जानकारी दिया कि प्रमुख मालपोत अधिकृत सहित का कर्मचारी, नकली जमीन मालिक और लेखापढी व्यवसाईयों ने बाँके और बर्दिया के कुछ स्थानों खासकारकाँदो–७, नेपालगन्ज नगरपञ्चायत–३, बर्दिया नेउलापुर– वडा नं. ७ का १ और ९ का ५ कित्ता सरकारी जमीन का कागजात नकल कर व्यक्ति के नाम में दर्ता किया था । जिससे राज्य को नुकसान तथा खुद गैरकानूनि लाभ लिया है ।
अख्तियार ने मालपोत कार्यालय बाँक ेका तत्कालीन प्रमुख मालपोत अधिकृत पोखरेल के साथ साथ अन्य अधिकृत पुष्पा श्रेष्ठ, हेमराज शर्मा और अशोककुमार भट्टराई, नायब सुब्बा रुद्रबहादुर देवकोटा, टंकप्रसाद शर्मा, रामबहादुर खडका और मानबहादुर केसी, कम्प्युटर अपरेटर यज्ञश्वर वली, सहायक कम्प्युटर अपरेटर प्रेमबहादुर चन्द ठकुरी, खरिदार सुशील रिजाल, सञ्जयकुमार ठाकुर, कुलानन्द राउत और कार्यालय सहयोगी अन्तराम चौधरी विरुद्ध मुद्दा दायर किया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन को ‘श्री ८’ की संज्ञा देने पर रास्वपा की आपत्ति, रिकॉर्ड से हटाने की मांग

मालपोत कार्यालय बर्दिया का तत्कालीन कार्यालय प्रमुख ज्ञवाली सहित अधिकृत रामकुमार रोका, नायब सुब्बा कृष्णलाल शर्मा, रवीन्द्रबहादुर थापा, खरिदार भूमिराज पोखरेल, किशोरकुमार रिजाल, तुलसीरानी थारू, कम्प्युटर अपरेटर लक्ष्मी मल्ल और कार्यालय सहयोगी सूर्यप्रसाद उपाध्याय तथा नकली जमीन मालिक खैरुल हसन अन्सारी, हसरतुन निसा अन्सारी, लाली मल्ल, लेखापढी व्यवसाइयों बृहस्पति खडका और पप्पु धोबी विरुद्ध मुद्दा दायर किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *