विप्लव समूह तथा प्रहरी के बीच गोली चली
१ जुलाई, विराटनगर– प्रदेश नम्बर १ के संखुवासभा में प्रतिवन्धित विप्लव समूह का कार्यकर्ता और प्रहरी के बीच गोली चली है । प्रहरी और विप्लव समूह अचानक मिलने पर दोनों तरफ से फायरिंग हुयी है ।
वैसे दोनों तरफ से किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुयी है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि संखुवासभा के सिलिचुङ गाउँपालिका–१ होयाङग्ला में गस्ती के क्रम में प्रहरी टोली के ऊपर विप्लव समूह का कार्यकर्ता ने सबसे पहले फायरिंग किया था । उसके बाद जबाब में प्रहरी टोली ने भी फायरिंग किया तो विप्लव कार्यकर्ता भाग गया ।

