Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रवासी भारतीय तीर्थ यात्रियों का एक दल कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए  काठमांडू से प्रस्थान

 

काठमांडू १९ जुलाई

 

नेपाल विजिट के तहत न्यूयार्क से तीस तीर्थ यात्रियों का एक दल कैलाश मान  सरोवर की यात्रा के लिए  काठमांडू आया हुआ है . आज इनके स्वागतार्थ नेपाल भारत मैत्री समाज, धर्मयात्रा महा संघ नेपाल गोपियों नेपाल ने एक कार्यक्रम आयोजित किया , कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष प्रेम लश्करी के संयोजकत्व में आयोजित किया गया . उक्त कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के राजदूत श्री मंजिव पूरी एवं डी सी एम् श्री अजय कुमार की गरिमामय उपस्थिति थी . प्रवासी भारतियों का तीर्थयात्री समूह न्यूयार्क से आया हुआ है . आप सभी नेपाल से होते हुए मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले हैं . कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजदूत श्री मंजिव पूरी ने कहा की हमें ख़ुशी है की हम आपका स्वागत कर रहे हैं . आपकी यह यात्रा सुखद और आनंदमय हो . मैं आश्वस्त हूँ की आप इस सुन्दर यात्रा का भरपूर आनंद उठा पाएंगे . आप एक ऐसी यात्रा पर जा रहे हैं जो आध्यात्मिक ही नहीं प्रकृति के गोद का सबसे सुन्दर सफ़र होगा .

यह भी पढें   रास्वपा ने भेजा थापा और ओली को विशिष्ट अतिथि के लिए निमंत्रण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष लश्करी ने कहा की पहले यह यात्रा अत्यंत कष्टकर होती थी पर अब बहुत आसन हो गई है .

तीर्थयात्रियों के इस दल के टीम लीडर न्यूयार्क से आये श्री रवि लश्करी हैं  .सभी तीर्थयात्रियों को नेपाल आना अत्यंत सुखद  लगा और साथ ही ये सभी  मान सरोवर की यात्रा के लिए  बेहद रोमांचित और उत्साहित हैं .

देखिये पूरा भिडियो

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *