Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में धुँवाधार छापामारी, एस.पी. सोमेंद्र सिंह राठौड़ का ऑपरेशन क्लीन शुरू

 

रेयाज आलम, बीरगंज,श्रावण ५ गते आइतवार | पर्सा एस.पी. सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने अबैध  शराब संचालन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले कई वर्षो से प्रहरी चौकी और बेस कैंप के नाक के निचे अबैध शराब बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। कई जगहों से इनका मासिक नजराना तय था, जिस कारण बेखौफ तरीके से शराब बनाया जाता था जिसे नेपाल और बिहार में बेचा जाता था। गौरतलब है की बिहार में शराब बंदी होने के कारण इन अबैध शराबों को तस्करी करके बिहार पहुंचाया जाता था और महंगे दाम पर बेचा जाता था। शराब पिने और बेचने के लोभ में बिहार के अपराधी इन जगहों पर रुकते थे और अपराध को अंजाम देते थे।

यह भी पढें   ‘मानव अधिकार पुरस्कार’ के लिए नामों की सिफारिश आमंत्रित

पर्सा एस.पी. सोमेंद्र सिंह राठौड़ के सक्रीयता से नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी के संयुक्त टोली द्धारा अबैध शराब  नष्ट किया गया। पर्सा के पकहा-मैनपुर गा.पा.वडा नं.–२ सुर्जाहा के कट्टी टोल और वड़ा न. ४ के खेसरहा और धोबिया टोला में प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी के संयुक्त टोली ने अबैध शराब नष्ट किया। जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा को सुर्जाहा के कट्टी में अबैध रुपमें शराब उत्पादन होने के सुचना प्राप्त होने पर ईलाका प्रहरी कार्यालय कालिकामाई, प्रहरी चौकी धोरे और सशस्त्र प्रहरी बेस सुर्जाहा-कट्टी,समेत के संयुक्त प्रहरी टोलि द्वारा उक्त स्थान में छापामारी करके शराब नष्ट किया गया ।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सूचना दिवस आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है

जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा ने बताया की सुर्जाहा-कट्टीटोल और वड़ा न. ४ के खेसरहा और धोबिया टोला में संचालित कुल ११ घर से अवैध घरेलु  शराब भट्टी तथा घरेलु शराब बनाने वाले कच्चा पदार्थ ३०० लिटर, तैयारी घरेलु शराब २०० लिटर नष्ट करके, शराब बनाने वाला ३ मशीन और इसमें प्रयोग होने वाले ग्यास सिलिन्डर-१, चूल्हा-१, हांड़ी-१, गैलन-३ तथा घरेलु शराब उत्पादन करने वाले अन्य सामाग्री-४ समेत बरामद करके सशस्त्र प्रहरी बेस सुर्जाहा-कट्टी में रखा गया है। एस.पी. सोमेंद्र सिंह राठौड़ के इतनी कड़ाई के बावजूद संयुक्त टोली किसी संलगन ब्यक्ति को गिरफ्तार करने में असफल रही, इससे साबित होता है की अपराधियों के हाथ कितने लबे है।  एस.पी. सोमेंद्र सिंह राठौड़ को अपराधियों के साथ-साथ घुसपैठियों की भी नकेल कसने की जरूरत है।

यह भी पढें   जनरल धीरज सेठ मंगलवार को प्रधानमंत्री बालेन शाह से करेंगे मुलाकात

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com