Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमरनाथ यात्रा पर बड़े आतंकी हमले की आशंका

 

नई दिल्ली

सुरक्षा एजेंसियों ने अमरनाथ यात्रा पर बड़े पैमाने पर आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया है। खतरे की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने तीर्थयात्रियों समेत सभी पर्यटकों को जल्द-से-जल्द वापस लौटने की सलाह दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने श्रीनगर में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि किस तरह अमरनाथ यात्रा के रास्ते से बड़ी मात्रा में हथियार, आइईडी और स्नाइपर राइफल बरामद किया गया है।

यह भी पढें   मधेशी क्लस्टर से आठ उम्मीदवार सह–महामंत्री चुनावी मैदान में

इसमें पाकिस्तान के आर्डिनेंस फैक्ट्री में बने बारूदी सुरंग (एंटी पर्सन माइन) भी शामिल है, जो हमले की साजिश में सीधे पाकिस्तानी सेना के शामिल होने का सबूत है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने साफ कर दिया कि वह पाकिस्तान की हर साजिश को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार पाकिस्तान पोषित आतंकियों की ओर से अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाकर हमला करने की ठोस खुफिया जानकारी मिल रही थी। इसके बाद अमरनाथ यात्रा के बालटाल और पहलगांव के दोनों रास्तों के आसपास के इलाके की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में हथियारों, आइईडी, बारूदी सुरंग के साथ-साथ अमेरिका में बनी स्नाइपर राइफल भी बरामद किया गया।

यह भी पढें   बूढीगण्डकी नदी में बाढ़

अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को तत्काल वापस लौटने की एडवाइजरी जारी करने से साफ हो गया है आतंकी हमले का खतरा फिलहाल टला नहीं है। वैसे नॉर्दन कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने सुरक्षा बलों की ओर से भरोसा दिया ‘कश्मीर में शांति को कोई भंग नहीं कर सकता। यह कश्मीर और देश के हर नागरिक से हमारा वायदा है।’ वहीं दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर नजर रख रहे उच्च पदस्थ अधिकारियों ने आने वाले दिनों में आतंकियों के खिलाफ बड़े अभियान का संकेत दिया।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के शक्ति पीठों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com