Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

अन्जानी राह में

 

( सरस्वती शर्मा सुबेदी )

बस में बैठी खिडकी से बाहर झांक रही हूँ । आकाश की ओर देखा तो बादल छोटे–छोटे टुकडो में बंटे है । पता नहीं मै किस राह पर किसे ढूँढने जा रही हुँ । बढ़ती हुई धड़कन और चलते हुए कदम को बहुत बार रोकने की कोशिश की दिल ने । मेरी बात अनसुनी कर दी मेरे ही मन ने ।
लाखों में वही चेहरा नजर में बसा हुआ है । फिर उसी को ढुँढने चली मैं अन्जानी राहो में । तलाश है इन आँखो को उसी डगर की । निकली हुँ मैं घर से उसी मन्जिल को पाने के लिए ।
जिसके नाम से हमने अपनी पूरी जिन्दगी तमन्नाओं में काटी थी । वही अन्जानी तमन्ना कब फिर मेरे सामने आकर खड़ी हो गई पता ही नही. चला ।
माँ की लाखों दुआओं और तमन्नाओं को जला दिया था मैंने । अपनी शादी से बेखबर रहकर । मैं हवा की तरह बिखर गयी थी उनके नाम से । जिस नाम को मैंने कभी अपनी साँसों से दूर किया ही नहीं । इस हालात में मैं कैसे किसी के साथ खुद को बाँध सकती थी ।
कई सालाें के बाद फेसबुक पर मिला वो । फिर हाय , हेलो से उस प्यार का एहसास किया दिल ने । फिर उनहीं वादियो मे लौट गया दिल । जो इन्सान पहला प्यार पाते हैं वो बहुत खुशनसीब होते हैं । मैं उन्हीं में से हूँ । सच मे वो मिल गया । अब बहुत सारी खुशिया लाने वाली है जिन्दगी ।
वो इन्डिया से नेपाल आ रहा । मेरी चाहताें के बगीचे में ढेर सारे फूलो की खुश्बु लेकर । इन दिनो उनकी याद मे अश्रु धारा बहाना भूल गई हैं अँखियाँ । अब थोड़ी देर में उनसे मिल रही हुँ मैं ।
कल शाम को माँ ने पुछा रौनक है तुम्हारे चेहरे पर आजकल । बहुत खुश लग रही हो । क्या बात है ज्योती ? वो माँ मेरा दीपक नेपाल आ रहा है मैने धीरे से कहा । क्या बोल रही हो ? तुम होश में तो हो ? मैने कहा माँ से अक्सर लोग प्यार मे बेहोश ही रहते हैं माँ । हे भगवान ये लड़की क्या बोल रही है माँ के होठाें से अचानक ही आवाज निकल गयी ।
लम्बा सा बदन । चौदहबीं की चाँद की तरह रोशनी भरा चेहरा । छोटी छोटी चमक भरी आँखे । ऐसा ही था वो । उनका प्यार इन हाथों में रचाया हुआ मेहन्दी की तरह रच गया मेरे तनमन में । कैसे छूटा वो पल । मुझे एहसास होता तबतक मै बहुत दूर जा चुकी थी उन से ।
पहली बार हम उन से इस तरह मिले । उस वक्त नवरात्रि पूजा चल रही थी । सूर्य अपनी रोशनी खोकर अँधेरे के दामन मे जाने ही वाला था । पन्डित जी की आवाज मेरे कानों में सुनाई दे रही थी ।
प्रथम शैलपुत्री । द्धितीय ब्रह्मचारिणी । तृतीय चन्द्रघन्टा । चतुर्थ कुष्मान्डा । उसके बाद क्या हुआ मुझे पता ही नहीं चला । मेरे नयन उनकी नजर में खो रहे थे । कितनों की नजरें मेरी नजर से टकराती मैं मुँह बिगाड कर दूसरी ओर मोड़ लेती थी । जब पहली बार उनके आँखो से नजरें मिली । पता ही नहीं चला कितने समय से हमदोनों एक दूसरे को देख रहे थे । रेशमी ने पूछा पन्ध्रह मिनट से उधर देख रही हो क्या है वहाँ ?
दूसरे दिन भी वही हुआ । क्या देख रही हो उधर रेशमी ने पुछा ? मैंने अपनी हाथाें की अँगुलियो से उनको दिखाया तो वो बोली वहाँ तो कोई नहीं । तीसरे रोज वो उन्हीं लोगों की भीड से दौडकर आए और मेरा हाथ पकडकर दुर्गा माँ के मन्दिर के पीछे ले गए ।
क्या नाम है तुम्हारा ? ज्योति मैने कापँते हुए होठों से कहा । वाह कितना सुन्दर नाम । आपका मैंने अपने शरीर के पूरी शक्ति को समेटकर कहा । दीपक वाह कितना सुन्दर नाम मैं उनकी तरह नहीं कह सकी ।
चौथी बार हम रेलवे की पटरी प। मिले । मन्दिर से आरती की आवाज आ रही थी । हम एक दुसरे में खोए हुए थे । पाँचवी बार हम जगन्नाथ के मन्दिर के पिछवाड़े मिले । छठी बार हम सब्जी मन्डी में मिले । मै निम्बु और इमली खरीद रही थी । अचानक से वो आए मेरा हाथ पकड़कर अपनी कार मे बैठाकर फूलो के शहर मे ले गए । वो समय सुबह का था । लगता है अब वो समय यादों का है ।
दिल कर रहा था मै उसी वक्त उनके साथ भाग लुँ । कह न सकी मुझको चुरा लो मुझी से । हमारे तनमन एकदुजे के प्यार मे रङने लगे थे । हवा की झोके की तरह हमारा प्यार फैल गया था चारो ओर ।
सातवीं बार हम मिलने के लिए जगन्नाथ की मन्दिर के सीढियोें पर चढ रहे थे । अचानक किसी ने मेरा हाथ पकडा । मैने पलटकर पीछे देखा । मेरे बाबा ने जोर से मेरे हाथों को पकड रखा था । मैंने मुड़कर दीपक की ओर देखा उनकी नजरें बरस रही थी सावन की बारिस की तरह । मेरी आँखों से भी आँसू बह रहे थे और अहम समझ रहे थेकि इस जन्म में हमारा मिलन कभी नहीं हो सकता । मेरे बाबा ने मुझे घर में ही कैद कर दिया । मैं बाहर नहीं निकल सकती थी । मैं दीपक की यादों में डूबी रही ।
सूरज ने अपनी रोशनी फैलाया । मैं नेपाल आने वाली बस की सीट पर बैठी थी बिना आत्मा के शरीर की तरह । पिता जी सामने ही बैठे थे मेरी आँखें बरस रही थी पर उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था ।
देश अलग । भाषा अलग । जाति अलग । हमारा मिलन कैसे सम्भव था ? कहने को तो लोग कहते हैं । नेपाल छोटा सा देश है । पर इस छोटे से देश मे भी खोया हुआ प्यार कोई अजनबीकभी खोज नहीं सकता । उसके दो साल के बाद पिताजी का देहान्त हो गया था । मुझे शादी के लिए डाँटने वाला अब कोइ नहीं था इस दुनियाँ मे । माँ की शादी वाली सारी बाते मै अनसुनी करती रही अबतक ।
हजारों तमन्नाओं में बस वही है मेरे साथ । वाह कितना सुनहरा पल । सैकडों महफिल से अच्छी हैै उनकी याद । यही तो प्यार है । पर प्यार क्या है ? दिन में चमकता हुआ सूरज । रात के सन्नाटोँ मे उनकी याद की बरसात । महकती हुई सुबह की फिजाँ मे आकाश में बिखरे हुए सफेद बादल । क्या ये सब सच है ? दिल का वहम है या प्यार है ?
प्यार के नाम ढेर सारी किताबें लिखती रही दुनियाँ । प्रकृति की सारी शक्ति बोल रही प्रेम के बारे में । फिर भी किसी को समझ न आया ये प्यार क्या है ? फूलों की खुश्बु में । शीतल हवा में । चाँद या सूरज की रोशनी में । सच मे प्यार कहाँ है और क्या है ?
गाड़ी तेज गति मे बढ़ रही है मेरे दिल की धड़कन की तरह । अब कुछ ही पल में मैं मेरे दीपक से मिल रही हुँ ।
फिर पुछूँगी इतने दिन कहाँ थे ? आपकी यादो में हम बहुत रोए थे । आपकी याद ने हमें शादी करने नहीं दिया । जिन्दगी नीरस हो गई आपकी याद में । कितनी सारी बातें कहनी है उनसे । अब तो साथ ही रहना है । दिल की सारी बातें बताउँगी जो मैंने अबतक छुपा रखी है ।
बसपार्क आ गया । मै धीरे से उतर गयी । नजरें दीपक का चेहरा तलाश कर रही थी । पर सामने काई और था दीपक नहीं था । मेरे पैर वहीं रुक गए । दिल की धडकनें तेज हो रही थीं । भीतर कुछ जल रहा था जो मेरे अरमान थे ।
अचानक आवाज आई नमस्कार । नमस्कार मैंने धीरे से कहा । वो मेरा पहला प्यार नहीं था । कहना था आप दीपक नही हो । होठो पे आते ही आवाज रुक गई मेरी । मै चुपचाप उसके साथ चलती गई । कहाँ जा रहे हैं हम वो भी न पूछ सकी ।
मैने मेसेन्जर पर वादा किया था, उसके साथ चलने का । उससे मिलने का । वादा पुरा करना ही होगा । जान जाए वचन न जाए । वादा निभाने के लिए मै उसके साथ चलती गई ।
जब मैं वहाँ पहँुची । वो मेरा दीपक नही है । वो कौन है ? सुनसान उस रुम में मै क्या कर रही हुँ ? उसने मेरे होठों को चूमा । वो आग था और मै घी कैसे नही पिघलती । उसने जो किया वो मेरे शरीर के लिए आवश्यक था शायद । प्यार और आवश्यकता अलग चीज है । इसलिए मैं उसके सामने पिघलती गई मोम की तरह ।
आवश्यकता में लोग पिघलते हैं । शादी करते हैं और बच्चे पैदा करते हैं । प्यार सिर्फ प्यार ही होता है । प्यार में लेनदेन के सौदे नही होते । प्यार में एक दूसरे का सम्मान होता है ।
एक मिनट का ही तो समय है । जहाँ सबकुछ खतम हो चुका था । सतावन सेकेन्ड मे भूकम्प ने कितने ही बस्ती और धरहरा गिरा दिया था । कितने माँ बाप के गोद खाली हो गए थे । कितने बच्चे अनाथ बन गए थे ।
इसी सेकेन्ड भर मे मेरे कुमारीत्व का विनाश हो चुका था । मेरी सत्यता , मेरे प्यार का नाश हो चुका था । मै पूरी खाली हो चुकी थी । पता नहीं उसने क्या पाया मुझ से । खिडकी से एक हवा का झाेंका अन्दर प्रवेश किया । हवा के झोके ने फिर से दीपक की याद को अन्दर ले आयी ।
फिर बिखर गया । मेरा पहला प्यार दूसरी बार भी । वो कभी नहीं मिलते जो जिन्दगी की राहों में छूट जाते हैं । मेरा तन बिखर गया । मन बिखर गया । मेरे दीपक की वर्षों की याद बिखर गई । अपने ही नजर से बिखर गई मैं ।
किस दुनिया मे होगा वो । उसे तो पता तक नहीं । दीपक की याद में ज्योति किस तरह बिखर रही है हवा में धुँआ बनकर । फिर उसी की याद ने लूटा मुझे । एक बार नहीं कई बार लुट गयी मैं दीपक नाम के यादो में । इस बिखरे हुए सन्नाटों में घी बनकर पिघल गयी मैं दीपक के नाम से । आकाश की ओर झांका मैने वो चुपचाप था । हवा से बादलों से कहा मुझे भी बदलने का हुनर सिखा दो पर ये वादियाँ मौन हैं क्यों ?
वही दिवानापन । वही इन्तजार । वही एहसास । सबकुछ तो मेरे दिल में ही मौजुद है । पर बाहर कैसी तलाश ? । फिर क्यो ढुँढू ? मै अपने को बाहर ।
हमारा प्यार इसी खातिर बिखर गया था । हमारे देश अलग थे । अब तो उन से मिलना कभी मुमकिन नहीं इस जनम में । फिर क्यों तलाश ?

यह भी पढें   ममता काफ्ले हत्या मामला: पति नरेश भट्ट तीनों आरोपों में दोषी करार, मार्च 2027 में सजा का ऐलान

 

सरस्वती शर्मा सुबेदी 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “अन्जानी राह में”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com