Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

19 साल के हिमांशु धूरिया एक कराेड के प्रश्न का उत्तर जानते हुए भी नही जीत पाए एक कराेड

 

कौन बनेगा करोड़पत‍ि के सीजन 11 में 19 साल के कंटेस्टेंट हिमांशु धूरिया एक करोड़ की राशि जीतने से चूक गए. उन्होंने शानदार तरीके से गेम खेला और 14 सवालों का सही जवाब दिया लेकिन एक करोड़ के सवाल पर वे थोड़ा दुविधा में आ गए. उनकी लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी थी लिहाजा उन्होंने रिस्क न लेते हुए गेम को छोड़ना ही बेहतर समझा हालांकि जब अमिताभ बच्चन ने उन्हें इस सवाल का जवाब गेस करने के लिए कहा तो उन्होंने इस सवाल का भी सही जवाब दिया लेकिन चूंकि हिमांशु गेम छोड़ चुके थे, ऐसे में सिवाय अफसोस और खुशी की मिश्रित फीलिंग्स के, वे कुछ नहीं कर पाए.

यह भी पढें   डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए नेपाल से डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी

गौरतलब है कि केबीसी के अब तक के शो में सिर्फ एक फीमेल कंटेस्टेंट ही एक करोड़ के सवाल तक पहुंची थी और सवाल का जवाब पता नहीं होने की वजह से उन्होंने गेम क्व‍िट करना बेहतर समझा था. कौन बनेगा करोड़पत‍ि में हिमांशु की जर्नी बेहद दिलचस्प रही. उत्तर प्रदेश के रहने वाले हिमांशु को केबीसी में सोमवार को हॉट सीट पर आने का मौका मिला. हिमांशु गर्वमेंट के फ्लाइंग इंस्टीट्यूशन में पढ़ाई कर रहे हैं. उनकी ट्रेनिंग चल रही है. आगे चलकर हिमांशु पायलट बनना चाहते हैं.

यह भी पढें   जनकपुरधाम को साफ, सुरक्षित और पर्यटक मैत्री बनाने के लिए सुधार का किया मांग

गौरतलब है कि हिमांशु धुरिया ने 2.42 सेकंड में ही फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का जवाब देकर नया रिकॉर्ड भी कायम किया था हालांकि वे अपने पहले सवाल पर काफी नर्वस हो गए थे और उन्होंने पहले ही सवाल पर लाइफलाइन का इस्तेमाल किया था. उनका सवाल था कि असंभव बातें सोचने वाले के लिए प्रयोग किए जाने वाले हिंदी मुहावरे को पूरा करिए, ख्याली__पकाना. इसका सही जवाब है पुलाव. लेकिन हिमांशु को इसका जवाब नहीं पता था और उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन के जरिए इसका जवाब दिया था. हालांकि इसके बाद हिमांशु ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 50 लाख की राशि जीती.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com