Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लड़ाई खत्म नहीं हुई है “ कभी बाती पे दिया जलती है, कभी मशाल आग उगलती है: बृषेशचन्द्र लाल

 

मित्रों, आसिन ३ काला दिन है ।
सवाल यह नहीं कि हम मनाते हैं या नहीं ! यह काला दिन है और काला दिन ही रहेगा । ‘समय’ में एक धब्बा है जो कभी मिटेगा नहीं ।
हमें नकारा गया, हमारी अस्तित्त्वको अमान्य घोषित किया गया । हमें पीटा गया, मारा गया । सरकारी बन्दूकधारियों ने हमें देश के विद्रोही नागरिकों के तरह नहीं दुश्मन के तरह सर में, छाती में, पेट में, गोलीयों से भूना । क्यों ? क्योंकि हमने संविधान में अपना अस्तित्त्व खोजा, समानता और समावेशिता की मांग की और स्वशासन को अधिकार ठाना । किसी को दुश्मन नहीं माना । लड़ाई सत्य की है । सत्य के लिए लड़ाई रहेगा ।
अगर हमारे दिल में यह अनुभूति है कि हम ठीक थे तो हमारी लड़ाई ठीक थी और है (कोई आज स्वार्थों के कारण गलत क्यों न हो जाये) । हमें हमारे शहीदों और उनके साथी आन्दोलनकारीयों पर नाज है । आज संघीयता या जो कुछ भी है, यह सभी उनके ही त्याग के परिणाम हैं । बलिदान सभी को कुछ ना कुछ दे कर ही जाता है । हम सभी अनुगृहित हैं । अतएव, आसिन ३ एकजूटता का दिन बने । शहीदों और जांबाज आन्दोलनकारियों को श्रद्धा सुमन और कृतज्ञता समर्पण का दिन बने । लड़ाई खत्म नहीं हुई है । “ कभी बाती पे दिया जलती है, कभी मशाल आग उगलती है ।“ आसिन ३ गते इस प्रतिज्ञा का ही दिन बने !
शिकायते हैं और शिकायतें सही भी हैं । लड़ाई में या लड़ाई को संगठित करने में जब चूक हो जाती हैं तो परिणाम तो भुगतना ही पड़ता है । आज परिवर्त्तन को पद, गाड़ी, बजेट रूपी रकम और किलो में तौला गया मालाओं के चश्मों से देखा जा रहा है । नेतृत्त्व का मतलब आन्दोलनकारीयों से नहीं नाता, कुटुम्ब और जात को संवारने से झोंसा जा रहा है । संगठन में दिमक और सिर्फ दिमक ही ढकेला जा रहा है जिसके परिणाम स्वरुप आन्दोलनकारीयों का ब्रिगेड कमजोर होता जा रहा है । क्यों न हो, जब आन्दोलन के दौरान कहीं न रहे लोग इसका कमाण्डर बन जाते हैं । हमारे उपर लादे गए दस्तावेज को अन्तिम रूप देनेबाला ही हमारा भाग्यविधाता बन जाता हो । एकता के नाम पर पवित्र बन्धन के बदले जंजीर में जकड़ कर बेड़ियाँ डाल दिया जाता है । और, सब कुछ होते हुए भी जिसमें संचालन की योग्यता न हो वैसे ही लोगों के हाथ में हमें सौंप दिया जाता है तो परिणाम निराशाजनक ही होंगे । लेकिन, तब भी लड़ाई खत्म नहीं होगी । लड़ाई तभी खत्म होगी जब यह लक्ष्य तक पहुँचेगी । आवश्यकता दिया जलाकर रखने की है जिससे आनेबाला कल्ह अपनी मशाल को प्रज्ज्वलित कर सके ।
लड़नेबाले लड़ रहें हैं । जनता से निर्वाचित हो कर भी जेल में सड़ रहे हैं । झूठी मुद्दाओं में फंस रहे हैं । फिर भी आवाज उठानेबाले उठा रहे हैं । उठाते ही रहेंगे । भजानेबाले भजा भी रहे हैं, भजाते ही रहेंगे । मगर इससे लड़नेबाला न कभी घबडाया है न घबराएगा ।
और इसिलिए भी आग नहीं तो कम से कम दिया जलाकर रखना होगा । आसिन तीन काला दिन का यही तो सन्देश है ! यह दिया वो नहीं जलायेंगे । कोई बहाना ढूँढेंगे । आखिर दाढ़ी में तिनका जो है !
मित्रों,
दिया जलाने के लिए जहाँ भी जो भी कार्यक्रम मिले उसमें जरूर शामिल हों । कोई पार्टी नहीं, कोई समूह नहीं । लड़ाई सब ने मिल कर लड़ी है और लड़ना ही पड़ेगा !
जय मधेश ! वाल से

यह भी पढें   सत्ता और पार्टी के बीच बढ़ती खाई पर बाबूराम भट्टराई की चिंता, इतिहास से सबक लेने की दी सलाह
बृषेशचन्द्र लाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com