Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शहीद परिवार और आन्दाेलन में घायल लाेगाें ने सरकार के विरुद्ध आन्दाेलन करने की चेतावनी दी

 

वीरगन्ज :

मधेस आन्दोलन के शहीद परिवार और घायलाें ने मधेसी दल और प्रदेश २  सरकार के विरुद्ध सडक आन्दोलन में उतरने की चेतावनी दी है। सोमबार वीरगन्ज में जमा हुए, बारा, रौतहट और सर्लाही के शहीद परिवार और घायलाें ने पत्रकार सम्मेलन कर मधेस आन्दोलन मुद्धा सम्बोधन नहीं हाेने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है ।

उनका कहना है कि मधेस आन्दोलन के समय  नेता  शहिद के परिवार  और घायलाें काे ५० लाख देने की बात कह कर गाेली खाने के लिए मजबूर किया था  वही आज सत्ता में जाने के बाद अपनी बात भूल गए हैं ।

यह भी पढें   हिंदी  भाषा - साहित्य के अप्रतिम व्यक्तित्व - डॉ. कृष्णचंद्र मिश्र जी : विनोदकुमार विमल    

शहीद के परिवार काे १० लाख और घायलाें काे ३ लाख रुपया देकर टाल दिया गया और अब पचास लाख की बात नेता सुनना ही नहीं चाहते हैं ।

मधेस आन्दोलन के समय घायल हुए  रौतहट गौर के लालबाबु पटेल का कहना है कि,‘मधेस आन्दोलन के समय  मधेसी दल के नेता  ५० लाख देने की बात कह कर उकसाए थे और अभी भैंस देकर बात टाल रहे हैं ।  हमलाेगाें ने जाे खून बहाया था उसकाे सीढी बना कर नेता सत्ता में पहुँच कर हमारे बलिदान काे भूल गए हैं । हमारे खून पर राजनीति कर रहे हैं ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड को कब हटाया जाएगा – हर्क साम्पाङ

पहले मधेस आन्दोलन (२०६३-०६४) के क्रम में प्रहरी की गाेली से पैर गवाने वाले  पर्सा के कालीकामाई गाँउपालिका १ के राजेश्वर साह कानु कहते हैं कि गाेली लगने से पैर कटवाना पडा अभी कृत्रिम  पैर लगा है उसमें हर साल बीस हजार रुपया लगता है पर नेताओं काे काेई मतलब ही नहीं है कर्जा लेकर कितना इलाज करवाएँ ।

इसे देखिये

कुछ शहीद के परिवार के सदस्याें काे पियून में भरती कर के जूठा माँजने और झाडु लगवाने का काम करवाना शहीदाें का अपमान ही है ।  शहीद हुए चन्दन पटेल के पिता का यही दर्द है कि बलिदानी के परिवार काे नाैकर की जागीर नेता देते हैं इसलिए मैंने नाैकरी माँगी ही नही‌ ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 14 जून 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

मधेस आन्दोलन के शहीद के परिवार और घायलाें ने अब आन्दाेलन की चेतावनी दी है ।

उनलाेगाें ने १५ दिन का अल्टिमेटम दिया है और मुख्यमन्त्री  काे ज्ञापनपत्र पेश किया है और चेतावनी दी है कि अगर उनके विषय काे सम्बाेधित नही किया गया ताे आठाें जिला में आन्दाेलन हाेगा ।  ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *