Mon. Nov 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश का बेटा सतीश झा अमेरिका में सम्मानित

 


१५ नवम्बर, काठमांडू ।  नेपाल के जनकपुर धनुषा का वरिष्ठ अनुसन्धानकर्ता वैज्ञानिक डा. सतिशचन्द्र झा अभी अमेरिका में रह रहा है उन्हें सर्वोच्च आविष्कारक २०१९ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
झा  इन्टेल संस्था में आबद्ध हैं तो उन्हें इन्टेल कर्पोरेसन (संस्था) ने सम्मान  किया है । उन्हें उक्त पुरस्कार इन्टेल का प्रमुख कार्यकारी अधिकारी (सिईओ) बब स्वान ने टप इन्भेन्टर २०१९ अवार्ड अर्थात् सर्वोच्च आविष्कारक २०१९ पुरस्कार से सम्मानित किया है ।
यह पुरस्कार उन शीर्ष अन्वेषकों को दिया जाता है जिसका योगदान और आविष्कार नया तथा विकसित प्रविधियों के विकास को प्रभावित करता है । डा. झा को वायरलेस सञ्चार सञ्जाल तथा प्रविधि के क्षेत्र में विश्व स्तर का अन्वेषक और समस्या समाधानकर्ता माना जाता है ।

यह भी पढें   अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, प्रतिनिधि सभा और सीनेट में बहुमत मिलने का अनुमान

उनका ११० से भी अधिक आविष्कार अमेरिका में प्याटेन्ट के रुप में दायर तथा स्वीकृत किया गया है ।
डा झा ने सन् २००४ में त्रिभुवन विश्वविद्यालयब से बिई कर सन् २००७ में एआइटी थाईल्याण्ड से ईञ्जिनियरिङ्ग में स्नातकोत्तर  किया है ।
सन् २००८ में फ्रान्स से सञ्चार अन्तर्जाल तथा सेवा में एमएससी किया है । इसी प्रकार सन् २०१३ में  क्यानडा के ब्रिटिश कोलम्बिया विश्वविद्यालय से ईसीई में विधावारिधि भी किया है ।
फिलहाल झा वरिष्ठ अनुसन्धान बैज्ञानिक के रुप में अमेरिका का विश्व प्रसिद्ध इन्टेल कर्पोरेसन के इन्टेल ल्याब में कार्यरत हैं ।
मा कार्यरत छन् ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार का बड़ा फैसला: आईजीपी दानबहादुर कार्की को पद से हटाया, मनोज केसी बने नए पुलिस प्रमुख

वे ५ जी सेलुलर मोबाइल के अनुसन्धान के साथ साथ अन्य महत्वपूर्ण अनुसन्धान में भी संलग्न हैं । उन्होंने इसके अतिरिक्त फ्रेन्च क्षेत्रीय कर्पोरेसन फेलोशिप २००७, थाइल्यान्ड में दि आओयागी पुरस्कार द्वारा सबसे उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन पुरस्कार से भी सम्मानित हुये हैं ।
सन् २००५ में  थाईल्याण्ड के राजा द्वारा रखा गया ऐसिया के शैक्षिक छात्रवृति प्राप्त कर सन् २००७ में नेपाल के राष्ट्रपति द्वारा नेपाल विद्याभुषण प्राप्त किये हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “मधेश का बेटा सतीश झा अमेरिका में सम्मानित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com