दिल्ली के अनाजमंडी के पास एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी, जिसमें ४३ लोगों की मौत

दिसम्बर, नई दिल्ली । दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी के पास एक फैक्टरी में आग लगी है, आग के बाद निकाले गए ६४ लोगों में से ४३ लोगों की मौत हो चुकी है । इनमें से ज्यादातर की मौत दम घुटने से हुई है । एलएनजेपी अस्पताल में ५३ लोगों को भर्ती किया गया था, जिसमें से ३४ लोगों की मौत हो गई है । और लेडी हार्डिंग कॉलेज में १० लोगों को भर्ती किया गया था, जिसमें ९ लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है ।
कारखाने में आज सुबह आग लग गई और उस समय कई मजदूर सो रहे थे । एलएएनजीपी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा‘क्टर किशोर सिंह ने बताया है कि उनके अस्पताल में ३४ लोगों की मौत हुई और बाकी लोगों का इलाज चल रहा है । उन्होंने कहा ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है और कुछ की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है । उन्होंने कहा कि जो लोग भर्ती हैं उनके फेफड़े में धुआं गया होगा तो अभी उनकी हालत भी खराब हो सकती है । जिस समय यह घटना हुई, उस समय एक कमरे में २०–२० लोग सो रहे थे. हालांकि, दमकल की गाडÞियां मौके पर पहुंच गई थीं और ६४ लोगों को बाहर निकाल लिया गया था. कई अन्य अस्पतालों में भी लोगों को भर्ती किया गया है । मौके पर पहुंची एनडीटीवी की टीम को जानकारी मिली कि दमकल विभाग की टीम ने फैक्टरी के अंदर पहुंचकर लोगों को निकाला । अंधेरा होने के कारण इस राहत और बचाव कार्य में थोड़ी अड़चन भी आई । चीफ फायर अ‘ाफिसर अतुल गर्ग ने एनडीटीवी को फोन पर बताया कि सर्च अ‘ापरेशन खत्म हो चुका है । हालांकि, अब तक आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है ।

