Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोजपुरी फिल्मों के एक अभिनेता की गोली मारकर हत्या

 

 

 

समस्तीपुर जिले में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े भोजपुरी फिल्मों के एक अभिनेता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही खून से लथपथ अभिनेता को उपचार के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भोजपुरी सिनेमा के कलाकार मिथलेश पासवान मंगलवार को अपनी बुलेट पर सवार होकर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव जा रहे थे. वह आधारपुर पंचायत के खादी भंडार चौक पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया. कुछ देर तक बाइक सवार बदमाशों और मिथलेश के बीच बात हुई.

यह भी पढें   कोप-31 से पहले नेपाल की तैयारी तेज, जलवायु न्याय और वित्त पर रहेगा जोर

बातों के दौरान ही एक बदमाश ने मिथलेश पर फायर कर दिया. गोली अभिनेता के सीने में लगी. वह छटपटा कर गिर पड़ा और बदमाश हथियार लहराते हुए भाग निकले. आसपास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ ही मिथलेश को उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पूर्णिया जिले का निवासी था मिथलेश

यह भी पढें   राम शब्द के रा व म से नियंत्रित होता है रक्तचाप! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट

बताया जाता है कि दिनदहाड़े बदमाशों की गोली का शिकार हुआ मिथलेश पूर्णिया जिले के नया टोला का निवासी था. वह भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के साथ ही समस्तीपुर में एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) का कार्य करता था. घटना की सूचना पाकर डीएसपी प्रीतिश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली.

उन्होंने लूट की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि हत्या क्यों और किसने की, जांच की जा रही है. डीएसपी ने घटना के जल्द खुलासे का दावा करते हुए कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com