Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका-चीन ने प्राथमिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए

 

वाशिंगटन, प्रेट्र।

अमेरिका-चीन ने प्राथमिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है। इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच करीब दो साल तक चले ट्रेड-वार का अंत होने की उम्मीद है।

इस प्राथमिक समझौते तक पहुंचने के लिए दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता हुई, जो करीब एक वर्ष तक चली। इस डील में बौद्धिक संपदा, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, अमेरिकी कृषि उत्पाद, फाइनेंशियल सर्विसेज, करेंसी मैनीपुलेशन, ट्रेड रिलेशनशिप को दोबारा संतुलित करना और विवादों का प्रभावी निपटारा शामिल है।

यह भी पढें   मिथिला के लोक साहित्य को बचाने की आवश्यकता - बिक्रम यादव

व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ दूसरे चरण की बातचीत भी जल्द शुरू होगी। पहले चरण की बातचीत पर अमल में आते ही दोनों देश दूसरे चरण की तरफ आगे बढ़ेगा। हालांकि तब तक सैकड़ों अरब डॉलर के चाइनीज आयात पर टैरिफ पहले की तरह लगता रहेगा ट्रंप ने कहा कि दूसरे फेज के लिए सहमति जैसे ही बन जाती है और हम एक्स्ट्रा टैरिफ वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि यह डील ऐतिहासिक है।

यह भी पढें   गणेश नेपाली का आर्यघाट में अंतिम संस्कार

बता दें कि पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर जानबूझकर करेंसी को कमजोर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि चीन ने अपनी करेंसी को कमजोर करके अमेरिकी कारोबार और फैक्टरियों को हड़पने की कोशिश की है। पिछले वर्ष चीन ने अपनी करेंसी यूआन को प्रति डॉलर सात के स्तर तक गिरा दिया था। यह बाद में सुधरकर एक डॉलर के मुकाबले 6.93 यूआन के स्तर तक आ गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *