Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा निर्वाचनः आचारसंहिता पालन करने के लिये आयोग ने किया आग्रह

 

२१ जनवरी, काठमांडू । निर्वाचन आयोग ने सम्पूर्ण दल तथा तीनों तह के सरकार से अपील करते हुये कहा है कि माघ ९ गते गुरुवार को होने जा रहा राष्ट्रीयसभा सदस्य निर्वाचन में निर्वाचन सम्बन्धी आचारसंहिता का पूर्ण पालन होना चाहिये ।
आयोग ने सभी से अपील करते हुये कहा कि निर्वाचन का मौन अवधि शुरु हो चुका है इसलिये इस अवधि भर आचारसंहिता के विपरीत का काम नहीं होना चाहिये । आचारसंहिता के विपरीत कोई भी क्रियाकलाप या उक्साहट नहीं होना चाहिये ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त दिनेशकुमार थपलिया ने आग्रह करते हुये कहा कि निर्वाचन आचार संहिता के तहत सोमवार रात १२ बजे से मौन अवधि शुरु हो गया है । इस अवधि में किसी भी प्रकार का सञ्चार माध्यम से निर्वाचन प्रचार प्रसार नहीं होना चाहिये । सोसल मिडिया का प्रयोग भी नहीं होना चाहिये ।
उन्होंने सचेत कराते हुये कहा कि निर्वाचन, मतदाता और मतदान कार्य में प्रभाव डालने वाला किसी प्रकार का चर्चा, गोष्ठी, सेमिनार, अन्तरक्रिया, मतदाता शिक्षा, पत्रकार मुलाकात इत्यादि कार्य भी नहीं होना चाहिये ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com