Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा के राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ द्वारा जनकपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 

जनकपुरधाम ३ गते चैत्र | राजपा के नजदिकी राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ द्वारा जनकपुर में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | प्रशिक्षण का उद्घाटन राजपा नेपाल के महामंत्री एवं प्रदेश नं-२ का भौतिक योजना तथा पूर्वाधार विकास मंत्री मा.जितेन्द्र सोनल ने किया | कार्यक्रम की अध्यक्षता राविसंघ जिल्ला अध्यक्ष त्रिदेव मिश्र ने की | विशिष्ट अतिथि वन,उधोग तथा पर्यटन राज्यमंत्री मा.सुरेश मंडल थे | श्री मंडल पूर्व विद्यार्थी अध्यक्ष भी रह चुके हैं | प्रमुख सचेतक मा.प्रमेश्वर साह, प्रमुख प्रशिक्षक श्री जय निशान्त, राजपा प्रवक्ता कृष्णा सिंह, राजपा धनुषा जिल्ला संयोजक प्रमोद यादव, तथा विषय प्रवेश राविसंघ केन्द्रीय अध्यक्ष मनिष मिश्र ने कराया |

यह भी पढें   सूचना संकलन के दृष्टिकोण से ‘नेपाल किसी का प्ले ग्राउंड नहीं बनना चाहिए – अमरेशकुमार सिंह

बक्ता के रूप में राविसंघ केन्द्रीय अध्यक्षगण ज्ञानेन्द्र झा, लालबाबु साह ने अपना मन्तव्य रखा था |  कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ के सह-अध्यक्ष शम्भु झा निर्दोषी, पूर्व विद्यार्थी नेता अजय झा, उपाध्यक्षगण सुभाष कर्ण, नरेन्द्र यादव, सह-महासचिव अभयकान्त झा, प्रवक्ता पंकज राय, जिल्ला अध्यक्ष प्रदिप सिंह, रोशन मिश्र, दिनेश यादव सहित नेताओं की उपस्थिति थी।

कार्यक्रम में उदघोषण राविसंघ केन्द्रीय उपाध्यक्ष मिथलेश यादव तथा स्वागत मन्तव्य केन्द्रीय महासचिव रोशन मिश्र ने किया था।

यह भी पढें   दिनभर अधिकांश भूभाग में बारिश जारी रहने की संभावना,एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com