Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चप्पल कारखाना में आग लगने से एक कामदार गम्भीर घायल

 

११ मार्च, काठमांडू ।

फाइल

बाँके का एक चप्पल कारखाना मा आग लगने से एक व्यक्ति गम्भीर घायल हुआ है ।

बाँके के जानकी गाउँपालिका–३ इन्द्रपुर स्थित चप्पल उद्योग जयश्री सियाराम कारखाना में कल रात लगभग १२ बजे आग लगी जिसमें एक कामदार जलकर गम्भीर घायल हुआ है । उसी कारखाना में कार्यरत दिलीपकुमार चमार गम्भीर घायल हुआ है ।

जिला प्रहरी कार्यालय ने बताया कि शरीर का अधिकांश भाग जल जाने की अवस्था में दिलीप का उद्धार कर भेरी अस्पताल भेजा गया ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ में लापता लोगों के जीवित मिलने की संभावना अब बहुत कम : गृह सचिव केदारनाथ शर्मा

जिला प्रहरी कार्यालय बांके का प्रवक्ता प्रहरी नायब उपरीक्षक शिव बशादुर सिंह ने जानकारी दिया कि कल रात १२ बजे लगी आग पर आज सुबह ८ बजे पूर्ण रुप से नियन्त्रण में लिया गया ।

अमरजित सिंह और मनु केडिया द्वारा सञ्चालित उक्त उद्योग में चप्पल, सरसफाइ ब्रस तथा पोछा लगाने वाला सामग्री उत्पादन होता आ रहा था ।

प्रहरी ने बताया कि होली पर्व में कामदारों की छुट्टी होने के कारण कारखाना में हुयी क्षति का विवरण नहीं आ पाया है । अनुमानतः ८ से १० करोड रुपैया बराबर का सामान नष्ट होने की आशंका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com