राजपा पार्टी ६ स्वार्थियों का झुण्ड बन गया है : सहमहामन्त्री मण्डल
मनोज बनैता, सिरहा, २२ मार्च ।
राजपा के सहमहामन्त्री एवं प्रदेश दाे के राज्यमन्त्री सुरेश मण्डल ने अध्यक्ष मण्डली विघटन करने की माँग की है । उन्होने यह स्वीकार किया है कि अभी राजपा विभिन्न गुट और उपगुट मे बँटा है । नेता मण्डल ने अपने फेसबुक पोस्ट मे यह लिखा है कि अध्यक्ष मण्डलीय प्रणाली पूर्णरुप से असफल हाे गया है । अब अध्यक्ष मण्डल विघटनका विकल्प नही है । दो -दो महीने में अध्यक्ष बदली और प्रेस विज्ञप्ति निकाल्ने के अलावा पार्टी, संगठन और देश के राजनीति मे एक तिन्का भी नही तोड पाया है । उन्होने यह भी लिखा है कि ६ लोगों का अध्यक्ष मण्डल स्वार्थ समूह के रुप मे परिणत हुवा है और सब अपने अपने गुट संचालन मे व्यस्त हैं । नेता मण्डल ने यह भी लिखा है कि ‘एकीकरण और महाधिवेशन के नाम मे ईन ६ अध्यक्षयों ने पार्टी और कार्यकर्ताओं को अनिर्णय का बन्दी बनाया है । ईस कारण अब ईस गतिहीन और भद्दा अध्यक्ष मण्डल विरुद्ध पार्टी नेता तथा कार्यकर्ता गोलबन्द होने की जरुरत है ।

