लकडाउन उल्लंघन कर कन्टेनर में छुपे ५३ व्यक्तियों को पर्सा पुलिस ने नियन्त्रण में लिया

रेयाज आलम,२५ मार्च, वीरगन्ज । लकडाउन उल्लंघन के आरोप में प्रहरी ने ५३ व्यक्तियों को नियन्त्रण में लिया है । लक डाउन कर उल्लंघन कर ५३ व्यक्ति कन्टेनर में छुपकर वीरगन्ज आया । उसी अवस्था में पर्सा प्रहरी ने कन्टेनर के साथ ५३ व्यक्तियों को नियन्त्रण मेंं लिया है । और उनलोगों के ऊपर अनुसन्धान जारी है ।
कन्टेनर में छुपे हुये ५३ व्यक्तियों में से ५० व्यक्ति पर्सा जिला का ही है और ३ व्यक्ति बारा जिला का है ।
कोरोना वाइरस नियन्त्रण के लिये सम्पूर्ण नेपाल में कल से अर्थात् २४ मार्च से लक डाउन किया गया है । जिससे वीरगन्ज की अवस्था कल से ही सुनसान बना हुआ है । फिर भी कुछ लोग इस नियम का उल्लंघन कर ही देते हैं ।
प्रहरी के अनुसार कल मंगलवार वीरगन्ज में लक डाउन का उल्लंघन करने वाले १ सौ मोटर साइकल और ३ सौ व्यक्तियों को प्रहरी नियन्त्रण में लेकर ५०० का जुर्माना लेकर रिहा किया है ।
सरकार द्वारा लगाये लक डाउन में अति आवश्यक स्वास्थ्य, खानेपानी, सुरक्षा, खाद्यवस्तु, दूध, विद्युत, दुरसन्चार, भन्सार, कचरा व्यवस्थापन इत्यादि ही खुला किया गया है । परन्तु वीरगन्ज महानगरपालिका में कुछ स्थानों में लकडाउन का उल्लंघन करते हुये पाया गया है । जिससे नेपाली सेना भी इसके कडाई में आज से निगरानी रख रही है । वीरगन्ज ब्यारेक के आगे तरकारी दूकानों भीड बढने के कारण आज उसे भी बन्द कर दिया गया है ।

