कोरोना वायरस विरुद्ध की औषधी निर्माण में ‘देउराली जनता’, सरकार को मिलेगी निःशुल्क
काठमांडू, २५ मार्च । नेपाल के लिए चर्चित औषधी उत्पादक कंपनी है– देउराली जनता फर्मास्युटिकल्स, जो अभी कोरोना वायरस (कोभिड– १९) उत्पादन में लगी है । कोरोना उपचार में अभी तक ‘हाइड्रोअक्सिक्लोरोक्विन सल्फेट’ का प्रयोग होता आ रहा है । हाल ही भारत सरकार ने भी यही औषधी प्रयोग में लाने का निर्णय किया है । ऐसी पृष्ठभूमि में देउराली जनता ने भी उक्त औषधी निर्माण कर सरकार को निःशुल्क उपलब्ध करने का निर्णय लिया है ।
देउराली जनता के कार्यकारी निर्देशक हरिभक्त शर्मा ने मंगलबार एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि राष्ट्र और जनता प्रति का दायित्व समझकर संस्था की ओर से यह कदम उठाया गया है । विज्ञप्ति में उल्लेख है– ‘राष्ट्र प्रति की जिम्मेदारी समझ कर ‘हाइड्रोअक्सिक्लोरोक्विन सल्फेट’ हाइक्विन २०० ट्वाबलेट उत्पादन कर सरकार को निःशुल्क हस्तान्तरण करने का निर्णय किया गया है ।
विज्ञप्ति अनुसार कम्पनी की ओर से ४ लाख हाइक्विन २०० उत्पादन कर निःशुल्क सरकार को दी जाएगी । यह भी कहा गया है कि उक्त परिणाम में प्राप्त औषधी से करीब १५ हजार कोरोना संक्रमित को उपचार किया जा सकता है और इसका बाजार मूल्य ४८ लाख बराबर की है ।
स्मरणीय है, हाल देउराली जनता फर्मास्युटिकल्स प्रा.लि. की ओर से नेपाल में २१० प्रकार की ओषधी उपत्पादन हो रही है ।

