Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना नियन्त्रण के लिए ‘लकडाउन’ ही प्रर्याप्त नहीं हैः वैद्य

 

काठमांडू, २५ मार्च । मोहन वैद्य नेतृत्व में रहे नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी क्रान्तिकारी ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण को नियन्त्रण के लिए ‘लकडाउन’ ही पर्याप्त नहीं है, अन्य आवश्यक कदम संचालन करना भी आवश्यक है । पार्टी महासचिव वैद्य ने बुधबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए सरकार को ऐसा सुझाव दिया है ।
क्रान्तिकारी माओवादी ने अपने विज्ञप्ति में कहा है कि आज तक तो सिर्फ दो लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, लेकिन बाहर (विदेश) से कई लोग नेपाल आए हैं, उन लोगों की परीक्षण नहीं हुआ है । उन लोगों को पहचान कर परीक्षण करने के लिए भी पार्टी ने सुझाव दिया है । उपचार में संलग्न चिकित्सक, नर्स तथा अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए पार्टी ने कहा है कि महाभारी के वक्त भी देश में भ्रष्टाचारी, काला बाजारी, दलाल और माफिया का बोलवाला है, औषधी, खाद्यान्न और इन्धन जैसे दैनिक उपभोग्य बस्तुओं में कृति अभाव सिर्जना हो रहा है । उन लोगों के ऊपर कारवाही के लिए भी पार्टी ने सरकार से आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *