मेडिकल सामाग्री लेने के लिए चीन की ओर चला गया नेपाल एयरलाइन्स
काठमांडू, २८ मार्च । कोरोना वायरसर (कोभिड–१९) परीक्षण तथा रोकथाम के लिए आवश्यक मेडिकल सामाग्री लेने के लिए नेपाल एयरलाइन्स का एक जहाज चीन की ओर चला गया है । नेपाल एयरलाइन्स ने कहा है कि त्रिभवुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल से अपरान्ह १२ बजे ३३० वाइडबडी जहाज चीनी शहर ग्वाङ्झाउ की ओर रमाना हुआ है । उक्त जहाज स्वास्थ्य सामाग्री लेकर आज ही काठमांडू आपस होगा ।

