Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागलुङ निवासी युवती कोरोना से संक्रमित, नेपाल में संक्रमितों की संख्या ५ पहुँच गया

 

काठमांडू, २८ मार्च । नेपाल में कोरोना वायरस (कोभिड–१९) से संक्रमित व्यक्ति का संख्या ५ पहुँच गया है । पिछली बार बेल्जियम से कतार होते हुए नेपाल आई एक १९ वर्षीया युवती कोरोना से संक्रमित पाया गया है । वह बागलुङ स्थायी निवासी हैं । राष्ट्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला में शनिबार हुए परीक्षण के दौरान युवती में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. विकास देवकोटा ने इस बात को पुष्टि किया है । उन्होंने कहा है कि गत चैत्र ४ गते क्यूआर ६२ नम्बर की फ्लाइट से नेपाल आनेवाली युवती में कोरोना पाया गया है ।अभी तक कतार से नेपाल आनेवाले दो व्यक्ति में कोरोना पुष्टि हुई है ।

यह भी पढें   क्या हम सरकार से प्रश्न नहीं कर सकते हैं – रचना खतिवडा

इससे पहले चैत १० गते दोहा से सोही विमान में आनेवाली एक युवती में कोरोना पुष्टि हुई थी । इससे पहले की युवती फ्रान्स से कतार होते हुए नेपाल आई थी । दूसरी युवती बेल्जियम से कतार होते हुए वही विमान में नेपाल आई थी । नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार उक्त विमान में कूल २ सौ ५ यात्रु थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *