Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं. २२ पुरैनी में महिला स्वयसेविका के सहयोग में मास्क और साबुन बाँटा गया

 

नेपालगन्ज(बाँके), पवन जायसवाल | बाँके जिला के नेपालगन्ज उपमहानगरपालिका वडा नं. २२ पुरैनी ने कोरोना भाईरस की संक्रमण रोकथाम के लिये अपनी वार्ड के भितर रहे सभी गावँ वस्तियों में मास्क और साबुन बाँटा है ।
वार्ड ने उप–स्वास्थ्य चौकी पुरैनी के मार्फत महिला स्वयमसेविका और कर्मचारियों के सहयोग में प्रत्येक घरधुरी में मास्क और साबुन बाँटा है ।
२२ नं. के वडाध्यक्ष बिद्याराम वर्मा ने स्थानीय महिला स्वयमसेविका तथा कर्मचारियों को सावुन और मास्क प्रदान किया है ।
उप–स्वास्थ्य चौकी पुरैनी के प्रमुख सरोज कुमार मिश्रा के अनुसार स्वयमसेवकाओं मार्फत २२ नं.वार्ड के किंगरियनपुर्वा नहरपुर्वा, पुरैनी, खलवापुरैनी, जोधापुर्वा, पुरैनी बिरता, लोनियनपुर्वा, प्रगतीटोल और शाहपुर्वा वस्तियों में साबुन और मास्क वितरण किया है । इसे पहले वड कार्यालय ने जनचेतना के लिये सभी बस्तियों में बैनर, पम्पलेट तथा माइकिङ्ग भी किया था ।

यह भी पढें   तराई की तपिश: तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com