Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कनिका कपूर ने अस्पताल से लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा- ‘मैं अब आईसीयू में…’

आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 1000 से ऊपर हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस से पीड़ित और लखनऊ के अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की हालत में भी फिलहाल सुधार नजर नहीं आ रहा है। इलाज के दौरान डॉक्टर चार बार कनिका का कोरोना वायरस का टेस्ट कर चुके हैं और चारों बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई है। 29 मार्च को चौथी बार भी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी है।

‘मैं अब आईसीयू में नहीं हूं, मैं ठीक हूं’ कनिका कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रेरणादायक वॉलपेपर शेयर करते हुए लिखा है, ‘बिस्तर पर सोने जा रही हूं। आप सभी को बहुत सारा प्यार। आप सब सुरक्षित और स्वस्थ रहें। आप लोगों ने जो मेरी चिंता की, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद, लेकिन मैं अब आईसीयू में नहीं हू। मैं ठीक हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आएगा। मैं अपने बच्चों और अपने परिवार के पास घर जाने का इंतजार कर रही हूं। उन्हें बहुत याद करती हूं।’

20 मार्च से अस्पताल में भर्ती हैं कनिका आपको बता दें कि कनिका कपूर बीते 9 मार्च को लंदन से भारत लौटीं थी, जिसके बाद उनके शरीर में कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए। कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद कनिका कपूर को बीते 20 मार्च के लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 23 मार्च को दोबारा उनका टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीसरी बार 27 मार्च को उनका कोरोना वायरस का टेस्ट हुआ, लेकिन इस बार भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव ही आई। अब चौथी बार भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *