Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लॉकडाउन के बीच ट्विंकल को संग अस्पताल क्यों गए थे अक्षय, सामने आई वजह …

 

इस वक्त देश में लगे लॉकडाउन में लोग मना रहे हैं कि उन्हें बाहर न जाने पड़े. लेकिन पिछले दिनों ट्विंकल खन्ना इस लॉकडाउन के बीच पति अक्षय कुमार के साथ हॉस्पिटल जाती नजर आईं. दरअसल उन्हें पैर में चोट लग गयी, जिस कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा. अक्षय और ट्विंकल दोनों मास्क पहने अस्पताल में दिखाई दिए. अब ट्विंकल ने अपने प्लास्टर्ड पैर की फोटो साझा की है.\

 

इस फोटो के साथ ट्विंकल ने सारकास्टिक लहजे में कहा कि अभी जब लॉकडाउन की वजह से वे कहीं नहीं जाना चाहती थी तभी उनका पैर टूट गया. उन्होंने लिखा- ‘करण कपाड़िया (ट्विंकल के कजिन) से सलाह लेते हुए बच्चों ने मेरे प्लास्टर पर टिक-टैक-टो खेलना शुरू कर दिया है. सिल्वर लाइनिंग! इससे बेहतर कोई समय नहीं था पैर तोड़ने के लिए, वैसे भी मैं कहीं जाने वाली नहीं थी.’

 


इससे पहले ट्विंकल ने वीडियो शेयर कर लॉकडाउन में निकलने की वजह भी बताई थी. उन्होंने वीडियो में मुंबई की खाली सड़कों को दिखाया. उन्होंने लिखा- ‘अस्पताल से लौटते हुए खाली सड़कें. घबराइए मत, अभी मैं कुछ नहीं करूंगी क्योंकि अभी मैं उस हालत में नहीं हूं’.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *