अफिन अन्तर्गत सभी निजी अस्पताल अपनी सेवा में बीस प्रतिशत की छूट देगा : अध्यक्ष चाैधरी
कोरोना भाइरस (कोभिड–१९) संक्रमण के संकट की अवस्था काे ध्यान में रखते हुए निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदायक संस्था द्वारा दिए जा रहे सेवा में २० प्रतिशत छूट देने जा रही है।
एसोसिएसन आफ प्राइभेट हेल्थ इस्टिच्युसन आफ नेपाल (अफिन) अन्तर्गत के सम्पूर्ण अस्पताल ये छूट दे रहे हैं ।
आफिन अध्यक्ष वसन्त चौधरी ने सोमबार सामाजिक सञ्जाल ट्विट के द्वारा चैत मसान्त तक उक्त छूट देने की जानकारी दी है ।
‘वर्तमान परिस्थिति काे देखते हुए देश भर के निजी क्षेत्र द्वारा सञ्चालित अफिन के सम्पूर्ण सदस्य–स्वास्थ्य सेवा प्रदायक संस्था आज (सोमबार) से लागू हाेकर २०७६ चैत मसान्त तक प्रदान किए जाने वाले सम्पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में २० प्रतिशत छूट देने की व्यवस्था की है,’ ट्विट के द्वारा यह कहा गया है ।
अफिन निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदायक अस्पतालाें की एक संस्था है। वर्तमान में इस के अन्तरगत देश भर के १७५ स्वास्थ्य सेवा आवद्ध हाेने की जानकारी अफिन के अध्यक्ष चौधरी ने दी।


