Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृषि कर्म में कोई अवरोध नहीं होना चाहिएः यादव

 

वीरगन्ज, ३० मार्च । प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने कहा है कि कोरोना वायरस नियन्त्रण संबंधी गतिविधि के कारण किसानों की कृषि–कर्म में कोई भी अवरोध नाहीं होना चाहिए । सोमबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि आज हम लोग कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी जोखिम में हैं, लेकिन कल खाने के लिए खाद्यान्न भी आवश्यक है, इस बात को खयाल रखना चाहिए ।
सांसद् यादव ने कहा है कि आज खेत में गेहु, दलहन, तेलहन जैसे बाली है, उसको घर में लाने की समय हो रहा है, ऐसी अवस्था में किसान का कोई भी गतिविधि में अवरोध नहीं होना चाहिए । उन्होंने अपनी विज्ञप्ति में कहा है– ‘देश और दुनियां इस वक्त कोरोना भायरस संक्रमण की त्रास में है, सरकार ने देश में लकडाउन लागू किया है । जुन आवश्यक भी है । खाद्यान्न और अन्य अत्यावश्यक बस्तुओं की अभाव ना हो, आपुर्ति व्यवस्था सहज हो, इसके लिए संघीय सरकार, प्रदेश सरकार और स्थानीय सरकार अपने–अपने जिम्मेदारी में क्रियाशील भी हैं ।’ जिला प्रशासन कार्यालय जिला पुलिस कार्यालय आर सशस्त्र सुरक्षा बल तथा स्थानीय तह को ध्यानाकर्षण करते हुए उन्होंने आगे कहा है– ‘लेकिन गांव के किसान खेती–किसानी में है, उन लोगों की ओर से आवाज आ रही है कि हमारे काम में अवरोध सिर्जना हो रहा है । खाद्यान्न उत्पादन करनेवाले अन्नदाता किसानों की काम में कोई भी अवरोध ना हो ।’
सांसद् यादव का कहना है खेत में जो बाली तैयारी अवस्था में है, उसको घर लाने के लिए जो भी गतिविधियां होती है, उसमें कोई अवरोध नहीं होना चाहिए । उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया है कि कोई भी किसान अधिक संख्या में इकठ्ठा ना हो और अपने स्वास्थ्य के प्रति सम्वेदनशील रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed