Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना आशंका में वीर अस्पताल में भर्ती हुए दो लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, ३० मार्च । कोरोना आशंका में काठमांडू स्थित वीर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए दो लोगों की मुत्यु हो गई है । लेकिन उन लोगों में कोरोना संक्रमण है या नहीं, इसका पुष्टि होना बांकी है । अस्पताल ने कहा है मृत्यु होनेवाले दो व्यक्तियों में एक व्यक्ति आइतबार भर्ती हुए थे और दूसरा आज सुबह ।
अस्पताल ने कहा है कि उच्च बुखार होने के कारण वे लोग अस्पताल पहुँचे थे । अस्पताल ने कहा है कि उन दोनों में एक व्यक्ति चन्द्रगिरी नगरपालिका– १५ निवासी ५० वर्षीय पुरुष और ३४ वर्षीय महिला हैं । वे लोग एक हफ्ता पहले ही भारत से नेपाल आए थे । अस्पताल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण संबंधी रिपोर्ट नहीं आया है, रिपोर्ट आने के बाद ही उन लोगों में कोरोना है या नहीं ? कहा जा सकता है ।

यह भी पढें   भारत का महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सखुआ प्रसौनी में योग सत्र का आयोजन

बुटवल का रिपोर्ट निगेटभी
इसीरतह कोरोना आशंका में बुटवल में भर्ती होकर जान गवानेवाले ३४ वर्षीय बाबुराम थापा में कोराना संक्रमण नहीं पाया गया है । उच्च बुखार होने के कारण थापा को कोरोना संक्रमण की आंशका की गई थी । लेकिन स्वाब परीक्षण रिपोर्ट में परिणाम निगेटिभ दिखाई दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *