Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कनिका कपूर की हेल्थ को लेकर आया नया अपडेट, हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने बताई यह बात

 

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) इन दिनों कोरोनावायरस से जूझ रही हैं। सिंगर का चौथा कोरोनावायरस (Coronavirus) टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उनकी हालत पहले से बेहतर है और वह आशा करती हैं कि उनका अगला कोरोनावायरस टेस्ट नेगिटिव आएगा।

 

इससे इतर कनिका कपूर को लेकर हाल ही में बड़ी खबर आई है। उनकी हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है और वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रही हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर अब ठीक से खाना भी खा रही हैं।

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) से जुड़ी यह जानकारी संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉक्टर आर।के धीमान ने दी है। बता दें कि सिंगर कनिका कपूर इसी हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

 

एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, ‘कनिका कपूर में अब कोई लक्षण नहीं दिख रहे, उनकी तबीयत पहले से स्थिर और अच्छी है। वह सामान्य रूप से भोजन ले रही हैं। मीडिया में जो सूचना फैलाई गई कि वह बहुत बीमार हैं, यह पूरी तरह गलत है: डॉक्टर आरके धीमान, डायरेक्टर, संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस।’

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) बीते 9 मार्च को लं

दन से मुंबई लौटी थीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ गईं और कई पार्टियों में भी शामिल हुईं। कनिका कपूर की लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश में उन पर कई एफआईआर भी दर्ज की गई है। सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) पर कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *