कोरोना विरुद्ध सरकारी प्रयास प्रभावकारीः राष्ट्रपति भण्डारी
काठमांडू, ४ अप्रिल । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने दावा किया है कि कोरोना वायरस (कोभिड–१९) विरुद्ध नेपाल सरकार द्वारा संचालित कदम प्रभावकारी होने के कारण ही नेपाल में कोरोना वायरस नियन्त्रित अवस्था में है । कोरोना वायरस से उत्पन्न विश्वव्यापी संकट के सन्दर्भ में शुक्रबार देशवासी को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा है कि सरकारी कदम को समर्थन करना ही आम नागरिकों का कर्तव्य है ।
राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा है कि वर्तमान परिस्थिति में भावना में बहकर निर्णय करना ठीक नहीं है, वायरस की गंभीरता को मनन करते हुए नेपाल सरकार द्वारा संचालित रोकथाम, नियन्त्रण तथा उपचार में सहयो करना नागरिकों का कर्तव्य है । उन्होंने कहा कि नेपाल में आन्तरिक रुप में कोई भी संक्रमण न हीं है, लेकिन बाहर से आए लोगों में संक्रमण दिखाई दे रही है । राष्ट्रपति भण्डारी ने आगे कहा– ‘नेपाली नागरिक जो जहां हैं, वह वही रहकर कोरोना नियन्त्रण में सहयोग करेंगे, मेरी यह अपेक्षा है । विभिन्न देश में रहे नेपाली को कोरोना वायरस से बचाने के लिए संबंधित देशों की ओर से जो प्रयास हो रहा है, उसके प्रति मैं आभार प्रकट करती हूँ ।’

