Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूपन्देही जिला से सटे भारतीय जिला में तब्लीगी जमात से लौटे 6 लोगों में कोरोना पॉजिटिव

 

पूरे जनपद में हड़कंप

हिमालिनी संवादाता रुपन्देही, भैरहबा | रूपन्देही जिला से सटे भारत महराजगंज जिला में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात से वापस लौटे महराजगंज जनपद के दो थाना क्षेत्रों में 6 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज के लिए जनपद के मिठौरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट किया है। वही कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी 6 मरीजों के 35 परिजनों को भी जिला अस्पताल के क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पूरे जनपद में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जमात से लौटे 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महराजगंज जनपद के कोल्हुई एवं पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के चार गावों से 21 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात से 21 मार्च को अपने गांव लौटे थे। लेकिन इसकी भनक ग्रामीणों को नहीं लगी थी। कुछ दिनों बाद मीडिया में दिल्ली निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात से जुड़ी खबरें प्रसारित होने के बाद ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर इन सभी लोगों के बारे में प्रशासन को सूचित किया और जांच की मांग की। जिसके बाद 1 अप्रैल को पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोनों थाना क्षेत्रों के कुल 21 लोग दिल्ली के तब्लीगी जमात से वापस लौटे थे। जिसके बाद इन सभी को पकड़कर जिला अस्पताल के क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती कराया गया था और इनके खून की जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था। वही बिती रात शुक्रवार की देर रात क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती 21 लोगों में से छह लोगों के खून के नमूने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी मरीजों को मिठौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जबकि कोरोना से संक्रमित मरीजों के 35 परिजनों को भी जिला अस्पताल के क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा गया है और सभी के खून की जांच के लिए नमूने भेज दिए गए हैं। महाराजगंज जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
इसके साथ ही मरीजों से संबंधित उनके 35 परिजनों को जिला अस्पताल के क्वॉरेंटाइन वार्ड में रखा गया है सभी के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। संक्रमित मरीजों के गांव को सील कर सेनीटाइज किया जा रहा है साथ ही संक्रमित मरीज किन-किन लोगों के संपर्क में आए उनकी जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि 1 मार्च के बाद से जो लोग भी विदेश से आए हैं। साथ ही दिल्ली में आयोजित जमात से लौटे जो लोग भी हैं वह अपनी जानकारी जिला प्रशासन को दे दें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com