Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नार्भिक अस्पताल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को एक हजार पीपीइ सेट हस्तांतरण किया

 

काठमान्डू ६ अप्रील


काठमान्डू स्थित नार्भिक अस्पताल ने अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय को एक हजार पीपीई सेट हस्तान्तरण किया है जिसमें गाउन, फेस शिल्ड, डिस्पोजेवल कैप और दास्ताना भी शामिल है । .
उद्योगपति एवं समाजसेवी बसंत चौधरी ने यह जानकारी ट्वीट के द्वारा दी है । अपने ट्वीट में ही उन्होंने यह भी कहा है कि किसी ने पूछा कि इस एक सेट का मूल्य कितना पडता है तो मैं समझ नहीं पाया कि उसे खरीद मूल्य ३,३०० कहूँ या भाडा जोड कर ४,६२० कहूँ या बाजार में १५,०००में जो बिक्री हो रही है वह कहूँ । साँकेतिक अर्थ में उन्होंने बाजार में हो रहे हालात को व्यक्त कर दिया है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस इतर समूह का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से, देउवा करेंगे उद्घाटन

ज्ञात हो कि पूर्व में ही उद्योगपति बसन्त चौधरी ने घोषणा की थी कि नेपाल सरकार द्वारा घोषित कोरोना कोष के लिए उनकी तरफ से १ करोड रुपये बराबर का सहयोग प्रदान किया जाएगा ।
उद्योगपति एवं समाजसेवी चौधरी ने प्रतिबद्धता व्यक्त की थी कि सहयोग अन्तर्गत ५० लाख रुपये नगद और ५० लाख बराबर का अत्यावश्यक मेडिकल सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com