Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाघ में भी कोरोना वायरस संक्रमण, हो गई पुष्टि

 

काठमांडू, ६ अप्रिल । कोरोना वायरस विश्वभर मानव जाति के बीच एक आतंक बना हुआ है । अभी तक इस वायरस की संक्रमण से विश्व में ६९ हजार लोग मर चुके हैं । कोरोना वायरस को लेकर अनुसंधानरत विज्ञों को कहना है कि कोरोना वायरस मानव से मानव बीच ट्रान्सफर हो रहा है । इसी बीच कुछ हफ्ता पहले एक नयां तथ्य सामाने आया था कि बिल्ली में भी कोरोना वायरस पाया गया है ।
फिर एक और तथ्य भी आया है । अमेरिका न्यूयोर्क स्थित ब्रोकस चिडियाघर में रहे एक ४ वर्षीय बाघ (फिमेल) भी कोरोना वायरस की संक्रमण पुष्टि हुई है । चिडियाघर के अधिकारियों ने कहा है कि बाघ को कुछ दिनों से लगातार खासी हो रही थी, इसीलिए उसमें स्वास्थ्य परीक्षण की गई । परीक्षण के बाद पता चला कि उसमें कोरोना संक्रमण हुआ है ।
अधिकारियों को कहना है कि उसके बाद तत्काल पशु चिकित्सकों को बुलाया गया और चिडिया घर में रहे अन्य ५ बाघ और सिंह का भी नमूना लिया गया । अन्य बाघ और सिंह का रिपोर्ट आना बांकी है । चिडियाघर द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है– ‘बड़े–बड़े जनावर में कोरोना का प्रभाव किस तरह पड़ता है, उसमें अध्ययन हो रहा है । संक्रमित जनावरों के ऊपर निरन्तर निगरानी हो रहा है । पूर्ण रुप में ठीक करने की प्रयास में हो रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com