Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना से डर कर ड्यूटी में अनुपस्थित लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल में कार्यरत ५ डाक्टर बर्खास्त

 

बुटवल, ८ अप्रिल । कोरोना वायरस की त्रास से ड्यूटी में अनुपस्थित लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल में कार्यरत ५ डाक्टरों को लुम्बनी प्रादेशिक अस्पताल बुटवल ने बर्खास्त किया है । अस्पताल स्रोत के अनुसार रेडियोलॉजी विभाग में कार्यरत डा. वरदान वली और डा. ताराप्रसाद शर्मा, ईएनटी विभाग में कार्यरत डा. प्रकाश न्यौपाने, युरोसर्जन डा. सुवासचन्द्र चौधरी और आकस्मिक विभाग में कार्यरत डा. प्रकृति कार्की को बर्खास्त किया गया है ।
अस्पताल प्रशासन को कहना है कि वे लोग बिना सूचना ड्यूटी में अनुपस्थित हो रहे हैं, इसीलिए बर्खास्त किया गया । बर्खास्ती में पड़नेवाले सभी डाक्टर करार में नियुक्त थे । समाचार स्रोत का कहना है कि प्रादेशिक सामाजिक सुरक्षा मन्त्री सुदर्शन बराल की निर्देशन में उन लोगों को बर्खास्त किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com