Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रंप ने मोदी के मजबूत नेतृत्व और भारत के लोगों का शुक्रिया अदा किया

 

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को मंजूरी दिए जाने के बाद भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने इसे मानवता की मदद बताते हुए मोदी के मजबूत नेतृत्व और भारत के लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
ट्रंप ने कहा, ‘असाधारण परिस्थितियों के लिए दोस्तों के बीच घनिष्ठ सहयोग की आवश्यकता होती है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन पर निर्णय लेने के लिए भारत और भारतीय लोगों को धन्यवाद। इसे भुलाया नहीं जा सकेगा! इस लड़ाई में न केवल भारत, बल्कि मानवता की मदद करने में अपने मजबूत नेतृत्व के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया।
ट्रंप ने अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज से बातचीत के दौरान कहा- नरेंद्र मोदी ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के मामले में हमारी मदद की है, वह काफी अच्छे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम विदेश से कई दवाइयां मंगवा रहे हैं। इसमें भारत में बनाई जाने वाली हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवाइयां भी शामिल है। इसे लेकर मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की थी।

यह भी पढें   जनता समाजवादी पार्टी नेपाल द्वारा २७९ सदस्यीय केन्द्रीय समिति का गठन

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बातचीत में कहा कि भारत से अभी बहुत अच्छी चीजें आनी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 29 मिलियन डोज खरीदी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com