Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना वायरस से संक्रमियत अमेरिका निवासी एक नेपाली की मृत्यु

 

काठमांडू, ९ अप्रिल । कोरोना वायरस से संक्रमित और अमेरिका निवासी एक नेपाली नागरिक की मृत्यु हो गई है । सोलुखुम्बू जिला सोताङ गांवपालिका–४ दिम्बल स्थायी निवासी ङिमा तेम्बा शेर्पा की बुधबार मृत्यु हुई है । वह १३ साल से अमेरिका में हैं ।
मृतक के बड़े भाई ल्हाक्पा युला शेर्पा ने कहा है कि ङिमा कोरोना वायरस से संक्रमित होने से क्विन्स स्थित एल्मर्ट अस्पताल में उपचारत थे । मृतक ङिमा का एक बेटा और एक बेटी है । शेर्पा के मृत्यु के साथ–साथ अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण जान गवानेवालों की संख्या २ पहुँच गया है । इससे पहले ५० वर्षीय अनिल सुब्बा की कोरोना के कारण ही मृत्यु हुई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com