सड़ा हुआ चावल राहत में वितरण, छानबीन के लिए समिति गठन
नवलपरासी, ११ अप्रिल । पश्चिम नवलरासी स्थित रामग्राम नगरपालिका द्वारा राहतस्वरुप वितरित चावल सड़ा हुआ और कम तौल का पाया गया है । जिसके चलते राहत लेनेवाले सभी लोगों ने सड़ा हुआ चावल नगरपालिका कार्यालय में ले जाकर फेंक दिया । उक्त घटना छानबीन के लिए एक समिति बनी है ।
जिला प्रशासन कार्यालय के प्रशासकीय अधिकृत सागर गौतम की संयोजकत्व में ५ सदस्यीय छानबिन समिति गठन कर सड़ा हुआ चावल के संबंध में छानबीन हो रही है । स्मरणीय है, रामग्राम नगरपालिका वार्ड नं. १८ ने नगर के अन्दर रहनेवाले विपन्न २३ सौ परिवार में प्रति परिवार राहत स्वरुप ५ से १० केजी तक चावल, १ केजी दाल लगायत कुछ खाद्यान्न सामाग्री वितरण किया था । लेकिन चावल निर्धारित किलो से कम और सड़ा हुआ पाया गया, उसके बाद नागरपालिका की चारो ओर आलोचना हो रही है ।

