Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अलौ में सर्वदलीय समिति द्वारा राहत वितरण

 

रेयाज आलम ,बीरगंज,२०७६ चैत्र २९गते, शनिवार | बिरगंज महानगरपालिका के वार्ड १७ अलौ के आमोद यादव के अध्यक्षता में बने सर्वदलीय और सर्वपक्षीय समिति ने राहत वितरण में मिसाल प्रस्तुत किया है।

अलौ के वार्ड समिती में महानगर द्वारा बजेट भेजने के वावजूद  गरीब राहत वितरण के इंतजार में है। वार्ड समिति के अनैतिक क्रियाकलाप से वार्ड समिति का बहिष्कार करके जि स स के सदस्य अमोद यादव के अध्यक्षता में सर्बदलिय और सर्बपक्षीय समिति बना था।

यह भी पढें   जयवीर देउवा एक सप्ताह के भीतर हाजिर हों

उक्त समिति ने आज विभिन्न दाता द्वारा खाद्यान्न सहयोग में लेकर  अलौ के १०० एकदम गरिब-असहाय परिवार को १० किलो चामल, आधा किलो दाल, आधा लीटर तेल, २५०ग्राम सोयाबिन और एक पैकेट नमक  वितरण किया। समिति ने पाँच परिवार के लिए पैकेट तैयार किया है।

    अन्य वार्ड भी इसी तरह पैकेट बनाकर वितरण करते तो ज्यादा व्यवहारिक होता। इस समिति ने पूर्व अलौ गाविस के वार्ड १ से ९ तक के वार्ड में सर्बदलिय उप समिति बना कर उक्त समिति के सिफारिस अनुसार गरिब परिवार में राहत देने का निति बनाया।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नॉर्वे ने किया क्वाटर फइनल में प्रवेश, ब्राजिल का पत्ता साफ

 जि स स सदस्य अमोद यादव के अध्यक्षता बने उक्त समिति में ने क पा ईकाइ अध्यक्ष गङ्गाधर महतो, ने.का. से ओम कृष्ण लामिछाने, रा ज पा से शन्कर साह कानु, रा प्र पा से सुमेश्वर नाथ उपाध्याय, युनिभर्सल युनाइटेड कल्ब के अध्यक्ष राजेश पटेल, कल्ब के सदस्य,  सहयोगी सन्जु छत्कुली, किशुन देव यादव, छोटेलाल साह, हरिनारायण यादव, अजय साह, जादो लाल सहनी, ,राज्बन्शी साह कानु तथा पत्रकार आसिक अन्सारी की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   नेयमार ने अन्तर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की

            गरीब लोगों को राहत उपलब्ध कराने में सहयोगी दाता को धन्यवाद देने के साथ राहत देने समय किसी की तस्वीर नही लेकर आदर्श सहयोग का मिसाल कायम किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *