Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में काेराेना ने दी फिर दस्तक, 46 नए मामले सामने आए

 

बीजिंग, रायटर।

 

कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने से चीन की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। लॉकडाउन के हटने के बाद से ही नए मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक शुक्रवार को चीन में घातक कोरोना वायरस के 46 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले 42 मामले दर्ज किए गए थे।

चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 81,953 हो गई है, जबकि मरने वालों की का आंकड़ा बढ़कर 3,339 हो गया है। अबतक 77 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। महामारी को रोकने के लिए चीन ने जनवरी में ही वुहान को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया था, जिसकी वजह से वायरस को कंट्रोल करने में मदद मिली।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ के कारण संपर्कविहीन हुए पर्यटकों की संख्या ४०३,अधिक संख्या भारतीय नागरिकों की

चीन के नीति निर्माताओं को विदेशी मरीजों को लेकर ज्यादा चिंता सता रही है। पूर्वोत्तर के हेइलोंगजियांग ने हाल ही में रूस से आए चीनी नागरिकों के प्रांत में प्रवेश करने के कारण नए मामलों में तेजी देखी गई है। प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को 22 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से सभी चीनी नागरिक रूस से आए थे।

चीन के वुहान से कोरोना वायरस का शुरुआतत हुई थी। वहां लगातार सातवें दिन भी कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया। दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। जॉन्‍स हॉपकिन्‍स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस सेंटर द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में अबतक 16,96,139 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जबकि 1,02,669 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक स्तर पर अबतक 3,76,200 लोग ठीक हो चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com