नेपाल चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स संस्था द्वारा काेराेना काेष में एक कराेड का सहयाेग
काठमाडौं –१४ अप्रील
नेपाल चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट्स संस्था (आइक्यान) ने कोरोना भाइरस संक्रमण रोकथाम, नियन्त्रण तथा उपचार कोष में एक करोड रुपया का सहयाेग किया है ।
आइक्यान के चैत ३० गते हुए भर्चुअल बैठक के निर्णयअनुसार यह रकम मंगलबार प्रधानमन्त्री तथा मन्त्री परिषद के कार्यालय में हस्तान्तरण करने की जानकारी संस्था के अध्यक्ष कृष्णप्रसाद आचार्य ने दी है ।
बैठक ने चालु आर्थिक वर्ष और आगामी आर्थिक वर्ष के बैदेशिक भ्रमण सहित नियन्त्रण किएृ जाने वाले अन्य खर्च काे कटौती करने का भी निर्णय किया है ।
आइक्यानल ने कमजोर आयस्रोत तथा कोरोना भाइरस के प्रभाव वाले विद्यार्थियाें के लिए आर्थिक समस्या काे देखते हुए नियमित छात्रवृत्ति के अतिरिक्त राहत कोष स्थापना करने का निर्णय भी किया है ।


