Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काभ्रे निवासी २ और धादिङ निवासी १ युवा में कोरोना पोजेटिभ

 

काठमांडू, १४ अप्रिल । धादिङ जिला स्थित ज्वालामुखी गांवपालिका निवासी एक २७ वर्षीय युवा में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है । गांवपालिका की ओर से की गई र्यापिड टेस्ट (आरडीटी) परीक्षण में उनको कोरोना संक्रमण पाया गया है ।

 

संक्रमित युवा दक्षिण कोरिया से गत चैत्र २० गते नेपाल आए थे । विदेश से आते ही उनको होम क्वारेन्टइन में रखा गया था । गांवपालिका जनस्वास्थ्या शाखा संयोजक सुजन श्रेष्ठ ने कहा है कि परिणाम पोजेटिभ आते हुए उनको काठमांडू भेजने की तेयारी की गई है ।

यह भी पढें   ट्रंप और शी चिंनफिंग की मुलाकात पर ईरान और ताइवान के मुद्दों के हावी रहने की उम्मीद

इसीतरह काभ्रे जिला के अलग–अलग दो पालिका में एक–एक व्यक्ति में कोरोना पोजेटिभ पाया गया है । काभ्रे स्थित बेथानचौक–१ और मण्डन देउपुर नगरपालिका–१ निवासी व्यक्ति में आरडीटी परीक्षण के दौरान कोरोना पाया गया है ।

दोनों संक्रमितों में थप परीक्षण के लिए स्वाब संकलन कर धुलिखेल अस्पताल भेजा गया है ।

प्राप्त सूचना अनुसार बेथानचौक निवासी युवा गत चैत्र ९ गते भारत से नेपाल आए थे और मण्डनदेउवपुर निवासी युवा चैत्र ७ गते दुबई से नेपाल आए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *