Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चाैधरी फाउन्डेशन द्वारा अबतक ११९ स्थान में सुरक्षा और उपचार सामग्री वितरण

 

काठमाडौं–

चौधरी फाउण्डेसन ने कोरोनाभाइरस रोकथाम और उपचार के लिए देश भर के ११९ स्थान में सुरक्षा और उपचार सामग्री वितरण किया है ।

फाउण्डेसन ने अब तक तीन चरणाें में उक्त सामग्री वितरण किया है ।   स्वास्थ्यकर्मी और स्वास्थ्य संस्था काे सीजी ग्रुप ने अपनी पहली प्राथमिकता में रखा था क्याेंकि इसे सबल बनाना अत्यन्त आवश्यक था ।

फाउण्डेसन ने पहले  चरण में पूर्व से पश्चिम के ४८  स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्यकर्मी के लिए  उपचार सामग्री और पीपीई उपलब्ध कराया साथ ही प्रदेश नम्बर १ अन्तर्गत अस्थायी कोरोना सेन्टर (विराटनगर), मेची अस्पताल, बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान, उदयपुर जिल्ला अस्पताल, कोशी अस्पताल आदि स्थान में पीपीई वितरण किया है ।
प्रदेश नम्बर २ के जानकी मेडिकल अस्पताल (जनकपुर), प्रादेशिक केन्द्र अस्पताल (जनकपुर), स्वाब परीक्षण प्रयोगशाला (जनकपुर), नारायणी अस्पताल (वीरगंंज, कौडेना स्वास्थ्य केन्द्र (सर्लाही), मलंगवा अस्पताल (सर्लाही), राजबिराज अस्पताल लगायत अन्य स्थान में भी सुरक्षा सामग्री वितरण किया है ।

यह भी पढें   सिरहा में बोलबम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर पलटने से १५ लोग घायल, एक की अवस्था गंभीर

फाउण्डेसन ने प्रदेश नम्बर ३ के कान्ति बाल अस्पताल, त्रीबी शिक्षण अस्पताल, वीर अस्पताल, टेकु अस्पताल, मनमोहन मेमोरियल हस्पिटल, पाटन स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान, माइती नेपाल, कोरोना उपचार केन्द्र –भक्तपुर), चितवन अस्पताल, हेटौंडा अस्पताल, सशस्त्र प्रहरी बल मुख्यालय, शिर अस्पताल (काभ्रे) लगायत स्वास्थ्य संस्था में भी पीपीई उपलब्ध कराया है।

इसी तरह प्रदेश ४ अन्तर्गत नलवपरासी के मध्यबिन्दु अस्पताल, दुम्कौली स्वास्थ्य चौकी, पिताउन्जी स्वास्थ्य केन्द्र, प्रगतिनगर स्वास्थ्य केन्द्र और सहज अस्पताल, पोखरा के मातृशिशु मितेरी अस्पताल, पर्वत, बागलुङ और गोरखा जिला अस्पताल लगायत स्थानाें में सुरक्षा सामग्री वितरण किया है।

यह भी पढें   कोई भी सहज रास्ते से राजनीतिक उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता – महन्थ ठाकुर

प्रदेश नम्बर ५ के भीम अस्पताल (भैरहवा), लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल (रुपन्देही) आयुर्वेद अस्पताल (दाङ), प्रदेश प्रहरी अस्पताल (नेपालगन्ज), पाल्पा जिल्ला अस्पताल, रेउघा अस्पताल (रोल्पा), बर्दिया जिल्ला अस्पताल, देवदह क्वारेन्टिन सेन्टर (रुपन्देही), सहस्त्र प्रहरी अस्पताल (कोहलपुर)लगायत स्वास्थ्य केन्द्र में भी  चौधरी फाउण्डेसन ने ये सामग्री उपलब्ध कराया है ।

फाउन्डेशन ने कहा है कि स्वास्थ्यकर्मी के मनोबल काे बढाने में यह सहयाेग कुछ मदद अवश्य करेगा सीमित साधन संशाेधन मे‌ अपनी जान की परवाह न कर सेवारत ये स्वास्थ्यकर्मी ही  हमारे प्रेरणा स्राेत हैं ।

यह भी पढें   पार्वती तिवारी की पहल से, बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान

फाउण्डेसन  अपने तीसरे चरण में अति संवेदनशील कर्णाली, सुदूरपश्चिम और प्रदेश नम्बर २ में  ध्यान केन्द्रित कर रहा है । सुदूरपश्चिम प्रदेश के सेती अस्पताल (कैलाली), डडेलधुरा, दार्चुला और बैतडी जिला अस्पताल, महाकाली नगरपालिका तथा कर्णाली प्रदेश अन्तर्गत प्रादेशिक अस्पताल (सुर्खेत), चौरजहारी अस्पताल (पश्चिम रुकुम) लगायत अन्य स्थान में उपचार और सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराया है ।

फाउण्डेसन द्वारा अब तक सामग्री वितरण किए गए स्वास्थ्य केन्द्र की संख्या ११९ हाे गई है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com